Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा के ख़िलाफ़ जन आक्रोश चरम पर – चूल्हा-बर्तन,डेरा-डंडी लेकर अपने सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगो ने घेरा कवर्धा PWD कार्यालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के ख़िलाफ़ जन आक्रोश चरम पर – चूल्हा-बर्तन,डेरा-डंडी लेकर अपने सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगो ने घेरा कवर्धा PWD कार्यालय

Abhinesh Pandey March 12, 2026

 

*देर रात तक चला प्रदर्शन,ग्रामीणों ने वही पकाया भोजन-आख़िरकार झुका प्रसासन,सड़क निर्माण को लेकर मिला लिखित विभागी दस्तावेज,एकता और हौशले की जीत हुई*

 

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के बंसाशापुर–प्राणखैरा–आमादाह–धोराबंद मार्ग के रुके हुए सड़क निर्माण को लेकर आखिरकार जनता का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष, युवा, मजदूर, किसान, बुजुर्ग और बच्चे चूल्हा-बर्तन, डेरा-डंडी, रापा और गैती लेकर कवर्धा स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंच गए और जोरदार रैली निकालते हुए कार्यालय का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों ने पोस्टर-बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव और सत्ता के अहंकार के कारण सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया गया है, जिससे क्षेत्र की हजारों जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है।

आंदोलन के दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण भी हुआ। जब पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच कई बार झूमा-झपटी की स्थिति भी बनी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण कार्यालय गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए और सड़क निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग पर अड़े रहे।

आंदोलन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान ग्रामीण अपने साथ लाए चूल्हा-बर्तन से धरना स्थल पर ही भोजन बनाकर खाते रहे और स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

ग्रामीणों के जबरदस्त जनदबाव और उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सह-हस्ताक्षरित लिखित पत्र सौंपा गया, जिसमें विवादित सड़क के लिए नया टेंडर लगाकर उसे अपलोड करने तथा अधिकतम 20 अप्रैल तक सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू करने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया।

लिखित विभागीय आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने अपने आंदोलन को अस्थायी रूप से समाप्त किया।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी।

यह आंदोलन क्षेत्र की जनता की एकजुटता और संघर्ष का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने अपने अधिकार की लड़ाई उग्र जनआंदोलन के दम पर जीतकर दिखा दी।

Post navigation

Previous नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन 13 और 14 को
Next जब हसदेव,तमनार के जंगल काटे जा रहे थे तो आपका आदिवासी प्रेम कहाँ चला गया था – डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी, AAP,CG

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे ने नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे ने नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात

November 4, 2026
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

November 4, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस
  • विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे ने नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात
  • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे ने नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे ने नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात

November 4, 2026
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

November 4, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

November 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.