Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • MATS यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

Abhinesh Pandey August 14, 2026

 

रायपुर: MATS यूनिवर्सिटी के MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए LIS क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत के प्रथम विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम की अध्यक्षता MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस की प्रमुख डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। MATS यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन, व्यक्तित्व एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस ने केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से “लाइब्रेरी ऑन व्हील्स” नामक अभिनव पहल का भी शुभारंभ किया। इस पहल का शुभारंभ MATS यूनिवर्सिटी, रायपुर परिसर से किया गया। ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ की यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे (नालन्दा) परिसर, NIT रायपुर तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय तक पहुँची। इन सभी स्थानों पर पुस्तकालयाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा पुस्तकालय संसाधनों के अधिकतम उपयोग और जन-जागरूकता की दिशा में इसे एक सराहनीय एवं अभिनव प्रयास बताया।

इस अवसर पर MATS यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रो-वाइस-चांसलर डॉ. दीपिका धांध एवं रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पंडा ने कार्यक्रम एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस के संकाय सदस्यों, आयोजन सचिव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, डॉ. हर्षा एम. पाटिल, श्री संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शशिकांत कोसरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल ने पुस्तकालयों की भूमिका, पुस्तकालय संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा ज्ञान को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Post navigation

Previous विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.