Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • खरीफ विपणन वर्ष 2024-24 मे कृषको से समर्थन मूल्य मे धान खरीदी हेतु तैयारी पूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2024-24 मे कृषको से समर्थन मूल्य मे धान खरीदी हेतु तैयारी पूरी

Abhinesh Pandey November 12, 2024

परितोष शर्मा महासमुंद संवाददाता।

*130 समितियों के माध्यम से 182 उपार्जन केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी**

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वरा 12,45,963 मे.टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य*

 

महासमुन्द 12 नवम्बर 2024// राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से प्रारम्भ किया जाएगा। महासमुंद जिले मे कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन मे धान खरीदी की सभी तैयारी पूर्ण कार लिया गया है।

खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि जिले में 130 समिति के माध्यम से 182 उपार्जन केन्द्रो मे धान खरीदी की जाएगी । उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा निर्धारित अनुमानित खरीदी 9,96,248 मे.टन के विरुद्ध 11,28,540 मे.टन की खरीदी की गई थी।

इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 12,45,963 मे.टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य प्रदान किया गया ।

धान खरीदी हेतु 6 विशेष जांच दल का गठन तहसीलवार किया गया है। जिसमे (तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक होंगे ) इसी तरह 16 चेक पोस्ट अंतर्राज्यीय एवं अतिरिक्त पुलिस 05, वन जांच चौकी 02 के माध्यम से भी निगरानी किया जाएगा।

जिले में 182 उपार्जन केन्द्रो के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल एवं उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा कोचियो एवं बिचोलियों की सूची तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार को प्रस्तुत किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने हेतु

चेक लिस्ट अनुसार (35 बिन्दु) पूर्ण करा ली गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग नीति में अनुमानित धान खरीदी 1245963 मे.टन के विरुद्ध भारतीय खाद्य निगम में 439181 एवं नागरिक आपूर्ति निगम में 119900 कुल 559081 मे. टन चावल जमा की कार्य योजना प्राप्त हुई है।

जिले मे कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा जिससे जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह का माहौल है।

 

कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अवधि, निर्धारित गुणवत्ता, समर्थन मूल्य आदि की जानकारी के सम्बन्ध में बैनर एवं दीवार लेखन का कार्य किया गया है। वहीं किसानों के बैंक खातों के मिलान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन, मॉइश्चर मीटर का कैलीब्रेशन किया गया है। उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कमल विहार रायपुर में
Next ‘मनपसंद‘ एप्प से ग्राहकों को मिलेगी मदिरा की उपलब्धता एवं ब्रांड की जानकारी

Related Stories

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

July 18, 2026
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

July 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

You may have missed

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

July 18, 2026
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

July 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.