Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘मनपसंद‘ एप्प से ग्राहकों को मिलेगी मदिरा की उपलब्धता एवं ब्रांड की जानकारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘मनपसंद‘ एप्प से ग्राहकों को मिलेगी मदिरा की उपलब्धता एवं ब्रांड की जानकारी

Abhinesh Pandey November 13, 2024

 

आबकारी विभाग लॉन्च किया मोबाइल एप्लिकेशन “मनपसंद”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

मदिरा एवं मादक पदार्थाें के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

 

रायपुर, 13 नवम्बर 2024

आबकारी विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की बैठक में एण्ड्राईड मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन मनपसंद लॉन्च किया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से से ग्राहक न केवल मदिरा दुकानों में मदिरा की उपलब्धता के ब्राण्ड-लेबल, दुकान, कीमत अनुसार उपलब्ध सर्च ऑप्पन से ऑनलाईन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस एप्प के माध्यम से  ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर उसकी सुनिश्चित करने की जानकारी भी विभाग को दे सकेंगे। इस एप्लीकेशन से मदिरा दुकानों के संचालन एवं शिकायत पर की जानकारी भी विभाग को दी जा सकेगी। आबकारी विभाग ने यह एप्प एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम डाउनलोड किया जा सकता है। भविष्य में आई.ओ.एस. बेस्ड वर्जन भी शीघ्र आम जनता हेतु उपलब्ध कराया जावेगा।

इस मोबाइल एप्प की लॉन्चिंग के साथ ही आबकारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त उड़नदस्ता, जिला एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन के कार्य एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की जिलेवार प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की और वित्तीय वर्ष के शेष माह में राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य-योजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने तथा उपभोक्ताओं की मांग अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आबकारी सचिव ने मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो एवं मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिये। सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा संचालित मदिरा दुकानों में ग्राहकों की मांग अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को मदिरा की बिक्री से प्राप्त राशि निर्धारित समयावधि में बैंक खाते में जमा कराने तथा इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। विभाग में पेंशन एवं अनुकम्पा के प्रकरणों में संवेदशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री श्याम लाल धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) श्री देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous खरीफ विपणन वर्ष 2024-24 मे कृषको से समर्थन मूल्य मे धान खरीदी हेतु तैयारी पूरी
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का करेंगे विमोचन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.