Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाईक व 06 कार चालकों पर पुलिस का कहर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाईक व 06 कार चालकों पर पुलिस का कहर

Abhinesh Pandey August 16, 2025

 

स्टंट करते समय गाड़ी से गिरकर घायल हुए लड़के को पुलिस ने पहुॅचाया हास्पिटल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाईकर्स गैंग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सअप के माध्यम से अन्य बाईकर्स को नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने, धमा चौकड़ी करने के लिए पहुॅचने का वीडियो एवं फोटो पोस्ट किया गया जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 14.08.2025 को 09 बाईकर्स जिन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो/वीडियो अपलोड किया था उनके विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हे जेल भेजा गया था। उसके बावजूद भी रायपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बाईकर्स गैंग, ग्रुप बनाकर नवा रायपुर के सड़कों पर एकत्रित होकर उत्पात मचाने की आशंका पर डॉ. लाल उमेंद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं श्री विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के दिन नवा रायपुर में पहुॅचने वाले बाईकर्स को घेरने के लिए पुलिस ने योजना बनाकर सिविल ड्रेस में उप पुलिस अधीक्षक द्वय सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 05 निरीक्षक, 20 यातायात बल व क्रेन पेट्रोलिंग के साथ थाना प्रभारी राखी व थाना प्रभारी मंदिर हसौद की टीम कुल 40 का बल तैनात कर घेराबंदी की गयी। *घेराबंदी में 128 दोपहिया वाहन एवं 06 कार चालकों को पकड़ा गया* जो नवा रायपुर में तेज रफ्तार वाहन चलाते ,मस्ती करते हुए लापरवाहीपूर्वक चलाते स्टंट करते पाए गये। वाहनों को जप्त कर थाना राखी, मंदिर हसौद एवं अटल नगर यातायात थाना में रखा गया है। वाहन चालकों के विरूद्ध स्टंट करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना नंबर वाहन, नंबर टेम्परिंग करने, बिना हेलमेट एवं वाहनों के दस्तावेजी खामियों पर प्रकरण तैयार कर सोमवार को मान.न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी कार्यवाही के दौरान एक वाहन चालक स्टंट करते हुए गिरकर रोड किनारे घायल पड़ा हुआ था जिस पर पुलिस की नजर पड़ी तब पुलिस ने उठाकर वाहन चालक को किनारे किया, एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल हास्पिटल पहुॅचाया, उसका हाथ फैक्चर हो गया था।

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर में बाईकर्स लोग ग्रुप बनाकर स्टंटबाजी, कलाबाजी करते है और उनका वीडियो, रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते है। इसके रील को देखकर युवा वर्ग प्रेरित होकर वह भी स्टंट करने नवा रायपुर जाते है। स्टंट करने के दौरान कई बार दुर्घटना होकर गिर जाते है जिससे इनको चोटें भी आती है और तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित नही कर पाने के कारण कुछ हादसों में मौतें भी हुई है। इन सबके बावजूद भी युवा वर्ग सबक न लेते हुए स्टंट करने वालों के कलाबाजियों से प्रेरित होकर वाहनों में स्टंट करते है। पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है।

*अपीलः-* रायपुर पुलिस युवा पीढ़ी से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किये जाने वाले वाहनों में स्टंट वीडियो का नकल कर अपना जान जोखिम में न डाले। स्टंट करना खतरनाक है इससे गिरने पर चोट लगने से स्थायी विकलांगता या जान भी जा सकती है। समझदार बने, सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चलें।

Post navigation

Previous सनराइज इंग्लिश स्कूल एवं ठाकुर अनिरुद्ध सिंह मेमोरियल हाई स्कूल कुशालपुर में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य एवं शाला सचिव मनोज सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया
Next गुढ़ियारी में गोविंदाओं का जोश, भक्ति और संगीत का संगम: विशाल दही हांडी उत्सव मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.