Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

Abhinesh Pandey October 6, 2026

*सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित*

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा की।

*कृषि एवं संबंधित विभागों की प्रमुख जानकारियां*

कृषक विविधीकरण एवं आदान सहायता के तहत कृषि विभाग ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य पात्र फसलें लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसके लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी में फसल की सही प्रविष्टि होना अनिवार्य है।

*सिंचाई, ऋण एवं पंजीयन*

शिविर में श्प्रधानमंत्री आशा योजनाश् के तहत दलहन-तिलहन खरीदी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अनुदान, कृषि यंत्रीकरण पर सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी दी गई। साथ ही, आगामी धान खरीदी में असुविधा से बचने के लिए किसानों से समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की गई।

*उद्यानिकी व मत्स्य पालन*

उद्यानिकी विभाग ने मौसमी फसलों की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं मत्स्य विभाग ने मछली बीज वितरण पर मिलने वाले अनुदान और मत्स्य पालन के अवसरों की जानकारी दी।

*स्वास्थ्य विभाग और जनहितैषी योजनाएं*

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुफ्त उपचार का लाभ लेने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचकर चिकित्सकीय उपचार लेने व एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता के बारे में बताया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जन औषधि केंद्रों की किफायती दवाइयों की भी जानकारी दी गई।

Post navigation

Previous बच्चों के लिए भारत के पहले द्विभाषी क्लाइमेट टैब्लॉइड ‘जुगनू’ का हुआ विमोचन
Next छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा

Related Stories

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

October 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा

October 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
  • बच्चों के लिए भारत के पहले द्विभाषी क्लाइमेट टैब्लॉइड ‘जुगनू’ का हुआ विमोचन

You may have missed

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

October 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा

October 6, 2026
फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

October 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.