Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा के लिए जुनून जरूरी है – मैट्स यूनिवर्सिटी में एनजीओ मीट 2025 का सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा के लिए जुनून जरूरी है – मैट्स यूनिवर्सिटी में एनजीओ मीट 2025 का सफल आयोजन

Abhinesh Pandey June 14, 2025

 

रायपुर। समाज सेवा हम सब का कर्तव्य है और सेवा के लिए जुनून बेहद जरूरी है। सबसे बड़ा काम है लालच का त्याग करना। यह बातें पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला एनजीओ मीट 2025 के समापन समारोह मन मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने कहा कि समाज सेवा का अर्थ है सिर्फ सेवा, सेवा और सेवा। सुंदरता चेहरे से नहीं दिल से होनी चाहिए। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कार्य करें। हमें अहंकार त्याग कर सभी की सेवा दिल से करनी चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में 102 सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि शासकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय बिलासपुर के सीनियर प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) कमलेश ने सामाजिक संस्थाओं को समाज के सबसे मजबूत स्तंभों में गिनाते हुए कहा, “जहाँ सरकारी व्यवस्थाएँ सीमित होती हैं, वहीं सामाजिक संस्थाएं ज़मीनी स्तर पर असली बदलाव लाते हैं।”

समारोह की विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के लिए युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है। सामाजिक विकास को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला की थीम थी “सीख से सेवा की ओर”, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक सेवा के बीच सेतु बनाना था।

इसके पूर्व इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने उद्घाटन भाषण में कहा, “विश्वविद्यालय केवल शिक्षा केंद्र नहीं, समाज परिवर्तन का माध्यम होना चाहिए। सेवा-आधारित शिक्षा ही सार्थक है।”

इस अवसर पर पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें सी एस आर फंडिंग की महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा दी गईं।

इस आयोजन के सफल समन्वय में मैट्स विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ यादव सहित विभाग के प्राध्यापकों और हिंदी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। समापन के अवसर पर प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

Post navigation

Previous राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का रायपुर में भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फिनटेक सिटी बनाने का आश्वासन दिया
Next सेंट्रल इंडिया इंटरवेंशनल काउंसिल (CIIC) का तीसरा अधिवेशन रायपुर में, छत्तीसगढ़ में पहली बार लाइव हृदय रोग केस का होगा सीधा प्रसारण

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.