Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का रायपुर में भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फिनटेक सिटी बनाने का आश्वासन दिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का रायपुर में भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फिनटेक सिटी बनाने का आश्वासन दिया

Abhinesh Pandey June 14, 2025

 

रायपुर, 14 जून।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा, सिकासा रायपुर, भिलाई, बिलासपुर एवं रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का शुभारंभ आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से 2000 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है। आप सभी विद्यार्थी जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे, लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है।” साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिनटेक सिटी की स्थापना का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस जेल का निरीक्षण उन्होंने मंत्री बनकर किया, वे एक समय उसी में बंद थे – यह उनके जीवन की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है।

कांफ्रेंस डायरेक्टर सीए पंकज शाह ने फिनटेक सिटी की माँग दोहराई और बताया कि दुनिया के सर्वाधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी भारतीय सीए वैभव तनेजा हैं, जिन्हें टेस्ला ने लीडरशिप पोजिशन में नियुक्त किया है, और जिनकी वार्षिक आय ₹1200 करोड़ है।

रायपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने बताया कि ICAI रायपुर शाखा विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में कार्य कर रही है और सीए छात्रों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

सिकासा अध्यक्ष सीए ऋषिकेश यादव ने जानकारी दी कि सम्मेलन में देशभर से आए छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं बच्चों को समर्थ बनाया गया.

सम्मेलन की प्रमुख बातें:

सम्मेलन में कुल 10 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं – जिनमें 4 कौशल उन्नयन, 4 ज्ञानवर्धक एवं 2 विशेष सत्र शामिल हैं।

प्रथम सत्र में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सीए स्वप्निल कोठारी ने “लीडरशिप और मैनेजमेंट” पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया।

ग्लोबल और इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी विषय पर सीए अनिशा जैन, सीए प्रीत नंदा, सीए इंद्रजीत भामरा और सीए ईशा जायसवाल ने संवाद किया।

छात्रों ने ऑडिट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व टेक्नोलॉजी विषयों पर पेपर प्रस्तुत किए, जिन्हें सराहा गया।

विशेष सत्र में ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स सीए जीएस अग्रवाल, सीए जीजी अग्रवाल और सीए भ्रमर जैन ने अनुभव साझा किए।

दिन का समापन सीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।

सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में श्रेष्ठ प्रोफेशनल बन सकें।

दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे।

 

Post navigation

Previous प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल निलंबित
Next सेवा के लिए जुनून जरूरी है – मैट्स यूनिवर्सिटी में एनजीओ मीट 2025 का सफल आयोजन

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.