Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान: दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान: दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey April 5, 2026

 

छह सत्रों के माध्यम से वक्ताओं ने शिविरार्थियों को दी सांगठनिक और तकनीकी जानकारी; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर | 04 अप्रैल 2026

जवाहर नगर मंडल (जिला रायपुर) द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – 2026’ का आज समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन भवन में भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक और सांगठनिक रूप से सुदृढ़ करने की मुहिम शुरू की गई है।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल

इस प्रशिक्षण शिविर की विशेष बात यह रही कि पूरे आयोजन के दौरान प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहा। आयोजन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया, जो कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है। साथ ही, भारतीय संस्कृति और स्थानीयता को बढ़ावा देते हुए अतिथि वक्ताओं का स्वागत स्थानीय उत्पादकों द्वारा निर्मित ‘तुलसी की माला’ पहना कर किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:00 बजे हुआ। प्रशिक्षण में पहुंचे सभी प्रशिक्षार्थियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं प्रदेश व जिला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण (झंडा वंदन) कर शिविर की शुरुआत की। मंच का संचालन श्री अश्वनी विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य वक्ता विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सर्वप्रथम प्रशिक्षण स्थल पर लगी विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों, जवाहर नगर मंडल के सेवा कार्यों और महापुरुषों के जीवन चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। तत्पश्चात, विधायक जी एवं मंचासीन अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र की भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण वह माध्यम है जिससे हम सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकते हैं।”

 

आज कुल 6 सत्र आयोजित किए गए जिनमें विषयवार विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी:

प्रथम सत्र (प्रशिक्षण की उपादेयता एवं इतिहास): वक्ता श्री गुंजन प्रजापति, श्री पुरंदर मिश्र (विधायक), श्री रमेश सिंह ठाकुर एवं श्री गुंजन प्रजापति। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल ने की।

द्वितीय सत्र (वैचारिक अधिष्ठान): वक्ता रायपुर विधानसभा प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा। अध्यक्षता श्री अवतार सिंह बागल ने की।

तृतीय सत्र (कार्यपद्धति एवं कार्य सम्हाल): वक्ता श्री अमित मैशरी शाह द्वारा अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल ने की।

चतुर्थ सत्र (कार्यविस्तार पर हमारी दृष्टि): वक्ता श्रीमती सीमा संतोष साहू। अध्यक्षता श्री संतोष साहू ने की।

पंचम सत्र (AI सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप): वक्ता श्री अमरजीत छाबड़ा। अध्यक्षता श्री चंद्रेश शाह ने की।

षष्ठम सत्र (बूथ प्रबंधन, मन की बात): वक्ता श्रीमती ममता अग्रवाल। अध्यक्षता श्रीमती गीता रेड्डी ने की।

आज के कार्यक्रम में मंचस्थ विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता श्री तौकीर रजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी, महामंत्री श्री शंकर साहू, पार्षद श्री अवतार सिंह बागल, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, सुभाष अग्रवाल, मोहन साहू, चंद्रेश शाह, संतोष साहू, राजेश पांडे, श्रीमती भारती बागल, श्री रमेश शर्मा एवं श्रीमती गीता रेड्डी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर में संघ साहित्य के स्टाल का संचालन गौरव शर्मा द्वारा किया गया।

सूचनादाता:

प्रणीत जैन

मीडिया प्रभारी, जवाहर नगर मंडल

Post navigation

Previous शारदा चौक–तात्यापारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की जगह चौड़ीकरण हेतु सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
Next ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का सफाई अभियान – 7 सप्ताह पूर्ण, गदही तालाब से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.