Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शारदा चौक–तात्यापारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की जगह चौड़ीकरण हेतु सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शारदा चौक–तात्यापारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की जगह चौड़ीकरण हेतु सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

Abhinesh Pandey April 4, 2026

 

रायपुर ,4 अप्रैल

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर जनभावनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए राजधानी रायपुर की बहुप्रतीक्षित यातायात समस्या को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के स्थान पर सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि, यह मार्ग शहर के मध्य स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री स्वयं इस मार्ग के चौड़ीकरण के पक्ष में निर्णय ले चुके हैं, लेकिन वर्तमान बजट में फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा से आमजन में असंतोष व्याप्त है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तर्कसंगत एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बताया कि मात्र 600-700 मीटर का यह हिस्सा ही जी.ई. रोड का ऐसा भाग है, जो अब तक चौड़ीकरण से वंचित है और वर्तमान में “बॉटलनेक” बनकर पूरे शहर के यातायात को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संकीर्ण और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण न केवल अप्रभावी सिद्ध होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार एवं संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सड़क चौड़ीकरण की मांग वर्षों से की जा रही है और इसे नगरीय निकाय चुनाव 2025 के “अटल विश्वास पत्र” में भी शामिल किया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो चिंता का विषय है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फ्लाईओवर निर्माण के निर्णय पर पुनर्विचार कर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि राजधानीवासियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिल सके।

श्री अग्रवाल की यह पहल न केवल उनके संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि वे रायपुर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर सजग और सक्रिय हैं।

Post navigation

Previous जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ
Next जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान: दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.