Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

Abhinesh Pandey June 8, 2026

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में पैर पसार चुका है अवैध देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने इस पर अंकुश लगाने चौतरफा कार्रवाई की मांग की

​रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की शांत, मर्यादित और सांस्कृतिक पहचान को धूमिल करते हुए आज प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित पूरा प्रदेश इस गंभीर सामाजिक बुराई की चपेट में आ चुका है। शायद ही कोई ऐसा कोना, जिला या मोहल्ला बचा हो, जहाँ ‘स्पा सेंटर’ और ‘ब्यूटी पार्लर’ की आड़ में अवैध देह व्यापार का घिनौना खेल न चल रहा हो। पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाले इस संगठित अपराध पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल मनोज सिंह ठाकुर ने शासन-प्रशासन और उच्च पुलिस अमले को राज्यव्यापी गंभीरता को देखते हुए चौतरफा व्यापक जांच व कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
​अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने प्रेस को जारी एक विस्तृत बयान में कहा कि आज न केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड, विधानसभा रोड, RING ROAD (1, 2 और 3), तेलीबांधा, कटोरा तालाब, शंकर नगर, पंडरी, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, टाटीबंध, सरोना, भनपुरी, पचपेड़ी नाका, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, मोवा और सड्डू जैसे प्रमुख मार्ग व आवासीय मोहल्ले, बल्कि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों और जिला मुख्यालयों के शांत इलाके भी इस अवैध धंधे की चपेट में आ चुके हैं। स्पा और पार्लर की आड़ में इस काले कारोबार का जाल पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है।
​बाहरी राज्यों से लड़कियों को लाकर छत्तीसगढ़ में फैलाया जा रहा नेटवर्क
उन्होंने अत्यंत चिंता जताते हुए कहा कि स्थानीय और बाहरी राज्यों (जैसे नॉर्थ-ईस्ट, कोलकाता, दिल्ली, ओडिशा और मुंबई) से लड़कियों को भारी तादाद में ब्यूटी पार्लर, थेरेपी और स्पा में काम दिलाने के बहाने छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इसके बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न रिहायशी इलाकों के मकानों, फ्लैटों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों को किराये पर लेकर इस अवैध देह व्यापार (Prostitution) व मानव तस्करी (Human Trafficking) के अंतर्राज्यीय नेटवर्क को बेखौफ संचालित किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है।
​घरेलू और पारिवारिक माहौल पूरी तरह दूषित
श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि इन सेंटरों के कारण छत्तीसगढ़ के पारंपरिक, शांत और पारिवारिक मोहल्लों का माहौल पूरी तरह से दूषित हो चुका है। दिन-रात संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की आवाजाही, महंगे वाहनों का जमावड़ा और वहां होने वाली अनैतिक गतिविधियों के कारण स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवतियों और बच्चों का अपने ही घरों से बाहर निकलना और सुरक्षित महसूस करना दूभर हो गया है। कई जगहों पर तो स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध करने पर रसूखदारों और संचालकों द्वारा डराया-धमकाया भी जाता है।
​कानून की सरेआम धज्जियां, प्रशासन मौन क्यों?
विज्ञप्ति में कानूनी पहलुओं को उठाते हुए कहा गया कि यह कृत्य सीधे तौर पर ‘अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956’ का खुला उल्लंघन है। इन संस्थानों में न तो आने वाले ग्राहकों का कोई उचित पुलिस वेरिफिकेशन होता है, न ही काम करने वालों का चरित्र सत्यापन किया जाता है। अधिकांश जगहों पर सीसीटीवी कैमरों और शासकीय गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
​पूरे प्रदेश और राजधानी में एक साथ ‘कमांडो रेड’ और कड़े कानून की मांग
अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ शासन), गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP), रायपुर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से पुरजोर मांग की है कि किसी एक दुकान या वीडियो को टारगेट करने के बजाय, राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के सभी संवेदनशील थाना क्षेत्रों में एक साथ संयुक्त रूप से ‘स्पेशल कंबाइंड टास्क फोर्स’ बनाकर आकस्मिक छापामार कार्रवाई (Surprise Raid) की जाए। जितने भी स्पा और पार्लर बिना वैध नियमों के या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएं, उन्हें तत्काल सील कर, उनके मुख्य सरगनाओं, मकान मालिकों और संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। यदि प्रशासन जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाता है, तो छत्तीसगढ़ के गौरव, अस्मिता और सुरक्षा की रक्षा हेतु आम नागरिकों व मातृशक्ति को साथ लेकर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
​
​(मनोज सिंह ठाकुर)
अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता
पूर्व सदस्य – छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
रायपुर (छ.ग.)
मो. नं.: 9425203728

Post navigation

Previous सांसद संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा जनता के लिए जेल जाने से भी ना डरो
Next भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

Related Stories

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026

Recent Posts

  • 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.