Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा जनता के लिए जेल जाने से भी ना डरो
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा जनता के लिए जेल जाने से भी ना डरो

Abhinesh Pandey June 7, 2026

 

*हड़ताल पर बैठे डी.एड. अभ्यर्थियों के समर्थन में तुता पहुंचे आप सांसद संजय सिंह*

 

रायपुर, 07 जून 2026। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज 7 जून को राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । अपने उद्बोधन में संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार नहीं गड़बड़ इंजन की सरकार है। यहां की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की अकूत खनिज सम्पदा को लूट लिया है। नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। Neet जैसे पेपर लीक कर देश के युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। मोदी की गलत विदेश नीति के कारण पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़े। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 10500 स्कूल बंद कर गरीब बच्चों को अशिक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश का किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था ख़राब है। हरे भरे जंगल को अडाणी को सौंपा जा रहा है। भारत की सबसे अमीर धरती छत्तीसगढ़ में आयरन ओर, कोयला निकालकर खोखला कर दिया है। 10 साल की दिल्ली में केजरीवाल ने वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाये, मोहल्ला क्लिनिक खोल गरीबों का इलाज करवाया। राजनीति में पढ़े लिखे और जनहित सोच वाले लोगों को चुनना चाहिए। अब छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस भाजपा से परेशान हो चुकी है और आम आदमी पार्टी की ओर आस लगाकर देख रही है। आने वाले नवम्बर के चुनावों में आम आदमी पार्टी संगठन मजबूत करेगी और प्रदेश में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगी।

 

वहीं आज दोपहर संजय सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर में माना (तूता) धरना स्थल पर डी.एड. (D.Ed) अभ्यर्थियों के बीच उनको समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना कहा कि आप 5 10 सदस्यों की टीम बनाए चाहे तो आप मेरा नाम भी जोड़ दे सरकार से बात चित के लिए टाइम ले चर्चा करे, और मैं स्वयं अभी आने वाले समय में संसद का जो सत्र चलेगा उसमें आपके विषय को में संसद में उठाऊंगा। आप काफी समय से आंदोलन कर रहे है, गर्मी सर्दी बारिश में घर द्वारा छोड़े कर कठिन परिस्थितियों में यहां बैठे हुए है। कई लोग इस दौरान बीमार भी हो चुके है। राज्य सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए।

 

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा और समर कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*8461830001*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

Post navigation

Previous राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
Next प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

Related Stories

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026

Recent Posts

  • 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.