Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन उत्सव सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन उत्सव सम्पन्न

Abhinesh Pandey March 9, 2026

 

रायपुर। यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर द्वारा एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पारों से पधारे अतिथियों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिला शक्ति एवं युवाओं की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रायपुर महानगर श्री हरि राम यदु द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सचिव रायपुर महानगर श्री इंद्रदेव यदु द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्ष भर में समाज द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष रायपुर महानगर श्री लव यदु ने पूरे वर्ष का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संतोष यदु जी (अध्यक्ष यादव ठेठवार समाज रायपुर राज), श्री मनी राम यादव (महासचिव यादव ठेठवार समाज रायपुर राज), श्री शोभा राम यदु (कोषाध्यक्ष यादव ठेठवार समाज रायपुर राज), श्री अम्बर अग्रवाल जी (पार्षद रायपुर नगर निगम जोन–5), श्रीमती ललिता यादव (प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजिम महासभा), श्री महेश यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रायपुर राज, श्रीमती निशा देवेंद्र यादव (पूर्व पार्षद एवं जोन अध्यक्ष जोन–6), श्री कुंजबिहारी यादव (सभापति रायपुर महानगर), श्री करण यदु श्रीमती सोहद्रा यदु (संरक्षक महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती महेश्वरी यादव (अध्यक्ष रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती दुर्गेश नंदिनी यदु (कोषाध्यक्ष), श्रीमती अंजनी यदु (अध्यक्ष रायपुर महानगर), श्रीमती किरण यादव, श्रीमती माया यदु श्री रूपेश यादव महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,बालेंद्र यदु सहित समाज के विभिन्न पारों से आए अतिथियों का मंच पर शाल, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों का भी विशेष सम्मान किया गया और उनके अनुभव एवं समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।

साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की सक्रिय एवं प्रेरणादायी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समाज में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से संगठित होकर समाज की उन्नति और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली मिलन उत्सव मनाया। रंग, गुलाल और उल्लास के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं और समाज की एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रवि यदु शशिकांत यदु द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी का जनाधार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बढ़ रहा है- मुकेश अहलावत, सहप्रभारी,AAP, CG
Next Officials Directed to Ensure Smooth Supply of Cooking Gas; Adequate Stock of LPG, Petrol and Diesel in the State

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.