Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अब 5 दिन शेष ; राडा ऑटो एक्सपो में अब तक रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, रोड टैक्स में छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब 5 दिन शेष ; राडा ऑटो एक्सपो में अब तक रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, रोड टैक्स में छूट

Abhinesh Pandey January 31, 2026

 

0 रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में चल रहा है राडा ऑटो एक्सपो, 5 फरवरी को होगा समापन 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। ग्राहकों के उत्साह के चलते राडा ऑटो एक्सपो में अब तक 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है। वहीं रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ पांच दिन शेष है। भव्य एक्सपो 5 फरवरी को खत्म हो जाएगा। एक्सपो खत्म होने से पहले ग्राहक रोड टैक्स में छूट के साथ ही डीलर्स और कंपनियों के आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। शनिवार को एक्सपो में अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल थे।

सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने किया निरीक्षण

मुख्यअतिथि सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल का राडा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने राडा ऑटो एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में ग्राहकों को एक ही जगह पर वाहन चुनने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। श्री अग्रवाल ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

ग्लोबल ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की गई है। राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि पैसेंजर व्हीकल ही नहीं यहां ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी ब्रांड्स की तुलना करने का मौका मिल रहा है।

एक्सपो स्थल पर ही पंजीयन की सभी सुविधा

एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

छूट का लाभ उठाने का मौंका ना छोड़े

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि ग्राहक राडा ऑटो एक्सपो में छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऑटो एक्सपो में हर दिन खरीदी का रिकॉर्ड बनते जा रहा है। 12 दिनों में 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है।

Post navigation

Previous केशकाल में किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम कर सरकार को चेतावनी
Next मां शाकंभरी प्रकृति, कृषि और परिश्रम की प्रतीक : अरुण साव

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.