Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मां शाकंभरी प्रकृति, कृषि और परिश्रम की प्रतीक : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मां शाकंभरी प्रकृति, कृषि और परिश्रम की प्रतीक : अरुण साव

Abhinesh Pandey February 1, 2026

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भालूखोंदरा में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की*

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव भालूखोंदरा में आयोजित मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव में पहुंचे*

 

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने रविवार की शाम लोरमी विकासखंड के ग्राम भालूखोंदरा में आयोजित मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव में शामिल होकर कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण इस पावन अवसर पर उन्होंने मां शाकंभरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मां शाकंभरी किसी एक समाज की नहीं है, वे सभी समाज की माता हैं। अकाल के समय सब्जियों के माध्यम से जीवन की रक्षा करने वाली मां शाकंभरी प्रकृति और कृषि की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह जयंती हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो परिश्रम, मेहनत और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अन्नपूर्णा माता के सम्मान और ग्रामीण परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भालूखोंदरा एवं आस पास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों हेतु 10.38 लाख एवं 5.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मंडी बोर्ड के माध्यम से धान उपार्जन केंद्र में गोदाम का निर्माण प्रगति पर है तथा कोलार नदी में 15 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेषर पटेल जी, समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पटेल जी, अनिलचंद पटेल जी, बेदराम पटेल जी, सिद्धराम पटेल जी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर जी, जिला पंचायत सभापति अनिता साहू जी, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़ जी, बबीता बंजारे जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे जी, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर जी, राकेश तिवारी जी, शैलेश तिवारी जी, महामंत्री जीवन साहू जी,सरपंच धनंजय घृतलहरे जी, संतोष साहू जी, महेंद्र खत्री जी, महाजन जायसवाल जी, प्रदीप मिश्रा जी, रविंद्र शर्मा जी, जवाहर दिवाकर जी, सुखराम साहू जी, रमेश पटेल जी,उप सरपंच परमानंद पटेल जी, रमेश पटेल जी, पंच सरपंच गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous अब 5 दिन शेष ; राडा ऑटो एक्सपो में अब तक रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, रोड टैक्स में छूट
Next जवाहर नगर मंडल ने देखा केंद्रीय बजट 2025-26 का सीधा प्रसारण; अमरजीत छाबड़ा बोले- यह विकसित भारत का संकल्प पत्र है

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.