Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुन्ना बिसेन बनाये गये आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जयदीप खनूजा प्रदेश प्रवक्ता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुन्ना बिसेन बनाये गये आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जयदीप खनूजा प्रदेश प्रवक्ता

Abhinesh Pandey March 14, 2026

 

*रायपुर*।आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ता मुन्ना बिसेन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय उनके लंबे अनुभव, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुन्ना बिसेन अन्ना आंदोलन के समय से ही आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के गठन के बाद से लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वे प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी रहे। 2018 में उन्होंने रायपुर के दक्षिण विधानसभा से चुनाव भी लड़ा है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जयदीप खनूजा को प्रदेश प्रवक्ता तथा शिव कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने आशा जताई है कि सभी के नेतृत्व में संगठन प्रदेश में आम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएगा तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करेंगे ।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous आदि परब ; छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ
Next MATS स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों का विधान सभा शैक्षणिक भ्रमण

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.