Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा लोकसभा में उठाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

Abhinesh Pandey December 2, 2024

 

*छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाई जाएगी: बृजमोहन*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर नई दिल्ली 02 दिसंबर

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है।

सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।

जिसपर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने जवाब में बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ सहित देश भर के राज्यों की कला, संस्कृति और अमूर्त विरासत के संवर्धन और संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

मंत्री ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय की योजनाओं से युवा पीढ़ी में छत्तीसगढ़ सहित देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इन योजनाओं ने स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों को व्यापक समर्थन प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों के दौरान कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस संदर्भ में नागपुर स्थित दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC) की सक्रिय भूमिका रही है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के प्रसिद्ध लोक नृत्य राउत नाचा, पड़की, देवर नाचा और पंडवानी के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।

छत्तीसगढ़ के परंपरागत मेलों और उत्सवों को आर्थिक सहायता देने की योजना के तहत विभिन्न मेलों को शामिल किया गया है। इन आयोजनों को बढ़ावा देकर स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया जा रहा है।

वर्ष 2023-24 में राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत 57.91 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है और 1143 कलाकार लाभान्वित हुए हैं।

जबकि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में क्रमशः 9.15 लाख तथा 12.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी और क्रमशः 675 एवं 611 कलाकार लाभान्वित हुए थे।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आशा जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पीएससी परीक्षा में तीसरे स्थान पर चयनित आस्था शर्मा ने व्यक्त किया आभार
Next बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे इस्लामिक अत्याचार के विरोध में सनातन हिंदू पंचायत रायपुर के तत्वाधान में विशाल आक्रोश रैली कल

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.