Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ब्लॉक कांग्रेस नानगुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा …
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस नानगुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा …

Abhinesh Pandey August 16, 2026

 

*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में जनांदोलन को लेकर बनी रणनीति …*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जगदलपुर।*

*आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर की मासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। साथ ही बिजली बिल बढ़ोत्तरी, स्मार्ट मीटर व 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखें।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है।कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलती थी। इस योजना को पुनः बहाल किया जाना चाहिए।बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन करेगी।कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

*पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सतत संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।

*इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नीलूराम बघेल, महामंत्री विजय सिंह,नीतिश शर्मा, प्रशांत जैन,हीरालाल ध्रुव, राजेश कश्यप,वीरलेख बघेल,हरिहर सेठिया, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, मोहन पटेल, राजकुमार सेठिया, जगदीश चलाकि,कमलू चलकी, सुंदरलाल सेठिया,जगन्नाथ बघेल, गणेश सेठिया, प्रदीप सेठिया, जयकुमार तोबी, चमनलाल देहारी, सुकरा नाग, लछीन्दर नाग, सुभाष गावडे, सुरेश गुप्ता, राजीव दास, खेमराज सेठिया, नरेंद्र, जिंमटू,भास्कर जोशी, वीरेंद्र ठाकुर, जैनु मांडवी,तरुण कश्यप, तुलाराम नाग, धन सिंह नाग, राजमान बघेल,नड़गु नाग, रामेश्वर कश्यप, रनदेव बघेल,डमरू बघेल, देवनाथ बघेल, मंगतू कश्यप, बुधराम कश्यप, महादेव पोयम,गुप्तेश्वर जोशी आदि मौजूद रहे।*

Post navigation

Previous भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
Next वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.