Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली

Abhinesh Pandey August 16, 2026

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा रविवार को भारत माता चौक शंकर नगर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक मशाल रैली निकालकर कार्यालय के समीप वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी सहित भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया गया। यह अपमान पूरे देश का है। इस गीत को हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए गाया था। कांग्रेस के मूल स्वभाव में ही है देश का अपमान करना। गांधी खानदान और खरगे यह न भूलें कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम् सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अंश है। उन्होंने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या दीपक बैज भी इसका समर्थन करते हैं? ऐसे तो इनके अंदर बहुत देश के प्रति भावना दिखाते हैं पर राष्ट्रगीत के अपमान के समय कहाँ गायब हो गए हैं?

 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि हमें इन कांग्रेसियों को बताना है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की क्या अहमियत है? राष्ट्रगीत हो या देश का कोई मुद्दा हो अगर देश का अपमान होगा तो भाजपा को हमेशा देश के सम्मान में खड़े देखोगे और कांग्रेस के विरोध में। भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी और जब तक कांग्रेस नेतृत्व माफी नहीं मांगेगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

 

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भाजयुमो प्रदेशमंत्री विशाल पांडेय, भाजयुमो कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, पार्षद राजेश गुप्ता, देवदत्त द्विवेदी, महामंत्री राज गायकवाड़, शंकर साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पंकज जगत, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह विशाल शुक्ला, राहुल यादव, अन्वेष पांडेय, मंत्री सत्यम पांडेय, वैभव शर्मा, श्लोक शर्मा, सुरेंद्र साहू, शुभम पुराणिक, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, धर्मेश वर्मा, कार्यालय मंत्री शुभ्रतो हलदर, भरत कुंडे, नीलेश पटवा, सह सोशल मीडिया अभिषेक मिश्रा, आर्यन शुक्ला, प्रतीक देवांगन, मंडल अध्यक्षगण पीयूष ठाकुर, विकास गुप्ता, कन्हैया बाग, अजय देवांगन, कृष्णा साहू, वासु ठाकुर, नवीन वर्मा, रोहित निहाल, नागेश साहू, शुभम लवी ठाकुर, महामंत्रीगण आयुष धनगर, आर्यान्श मिश्रा, देव यादव, प्रशांत जगत, लवी शर्मा, राहुल सोनवानी, हरीश रात्रे समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

——————-

Post navigation

Previous ब्लॉक कांग्रेस नानगुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा …
Next अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.