Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहर के तीन स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक जैन ने किया भूमिपूजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर के तीन स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक जैन ने किया भूमिपूजन

Abhinesh Pandey September 9, 2023

विधायक निधि से होगा सामुदायिक भवनों का निर्माण

जगदलपुर। शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न समाजों के लिए प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने भूमिपूजन किया। सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक कार्यक्रम हुए। महेंद्र कर्मा वार्ड में इंडेन गैस गोदाम के पीछे सेन समाज के प्रस्तावित सामुदायिक भवन के लिए सुबह 11.00 बजे भूमिपूजन किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे सिविल लाईन वार्ड में देवांगन समाज तथा शाम साढ़े चार बजे विजय वार्ड के धोबीपारा में शीतला मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन बनाने भूमिपूजन किया गया। वहीं दोपहर 2.30 बजे चंद्रशेखर वार्ड में लालबाग सनसिटी कालोनी के प्रवेश द्वार से पहले स्थित कायस्थ समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए विधायक जैन ने भूमिपूजन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*बुजुर्गों का स्वागत कर विधायक ने किया भूमिपूजन*

नगर निगम क्षेत्र के महेंद्र कर्मा वार्ड में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सर्वप्रथम भूमिपूजन किया। विधायक जैन ने सेन समाज के बुजुर्गों का स्वागत कर भूमिपूजन किया। वहां सामुदायिक भवन 9.98 लाख रुपये की लागत से बनेगा। भूमिपूजन अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन मौजूद थे। सभी ने कहा कि हमारा समाज अपने भूमि व भवन के लिए तरस रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक रेखचंद जैन को समाज हित में फैसले लेने के लिए इन सभी ने कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, सेन समाज अध्यक्ष मनोज ठाकुर, किशन सेन, मन्नू सेन, पूर्व अध्यक्ष द्वय परमेश्वर व राधेश्याम, शंकर श्रीवास, राजू राव, नवनीत सरोठे, सियाराम ठाकुर, महेंद्र श्रीवास, संदीप श्रीवास, दशापीन श्रीवास, गौरी शंकर, राधे ठाकुर समेत सर्व नाई समाज के वरिष्ठ- कनिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*15 साल किसी समाज का विकास नहीं किया*

सिविल लाईन वार्ड मे देवांगन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पहुंचे विधायक जैन ने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से संगठित रहा है। समाज बस्तर के विकास में सार्थक भूमिका निभाता रहा है। विधायक श्री जैन ने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहते लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही लेकिन किसी भी समाज का यथोचित विकास नहीं किया गया। कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमि व भवन के लिए राशि देकर सभी समाजों को संबल दिया है। कार्यक्रम के दौरान मां दंतेश्वरी व परमेश्वरी माता का जयकारा जमकर लगाया गया। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, सायमा अशरफ, राजेन्द्र देवांगन, प्रदीप देवांगन, हरिशंकर देवांगन, खेम देवांगन, दुष्यंत, अमित देवांगन, शेखर देवांगन, बलराम देवांगन, मुन्ना लाल देवांगन, भगतनाथ देवांगन, सुंदर लाल, दीपक देवांगन, रवींद्र देवांगन, बृजेन्द्र देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, रमाकान्त देवांगन, जितेंद्र देवांगन, श्रीमती दयावती देवांगन, धनेश्वरी देवांगन, ललिता देवांगन, मंजू देवांगन, भगवती देवांगन, देवकी देवांगन, मनीषा देवांगन, राखी देवांगन, सरिता देवांगन, किरण देवांगन, ज्योति देवांगन, पद्मा देवांगन, राम पिल्लई, आभास मोहंती समेत देवांगन समाज के वरिष्ठ- कनिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बस्तर विकास में कायस्थ समाज की अग्रणी भूमिका

शुक्रवार को ही सनसिटी के प्रवेश द्वार के पास स्थित कायस्थ समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए श्री जैन ने भूमिपूजन किया। यहां पांच लाख की लागत से निर्माण होगा।

 

Post navigation

Previous वोट का महत्व विषय पर जागरूकता अभियान….
Next कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.