Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर मीनल चौबे ने किया महाराजबंध तालाब सफाई अभियान का निरीक्षण, ग्रीन आर्मी के कार्यों की सराहना की — 27 दिन में 64 ट्रक कचरा बाहर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने किया महाराजबंध तालाब सफाई अभियान का निरीक्षण, ग्रीन आर्मी के कार्यों की सराहना की — 27 दिन में 64 ट्रक कचरा बाहर

Abhinesh Pandey January 6, 2026

 

रायपुर। ग्रीन आर्मी द्वारा संचालित महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के आज 27 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाराजबंध तालाब पहुँचकर अभियान का निरीक्षण किया और ग्रीन आर्मी के निरंतर जनहितकारी प्रयासों की सराहना की। महापौर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु नगर निगम की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे, जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, भारती श्रीवास्तव विनीत शर्मा, मोनिका बागरेचा श्याम बघेल,हेमंत ठाकुर ने महापौर को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विगत 11 दिसम्बर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे नियमित श्रमदान किया जा रहा है और अब तक 64 ट्रक कचरा तालाब से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक निरंतर प्रयास है, जो आगे भी जारी रहेगा।

सफाई अभियान के दौरान तालाब से धार्मिक झांकियों के अवशेष, घाटों पर जमा गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा वर्षों से जमा अन्य अपशिष्ट हटाए गए हैं। घाटों की विशेष सफाई कर उन्हें पुनः उपयोग योग्य स्वरूप दिया गया है। अभियान में जुटे ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों के समर्पण और अनुशासन की सभी ओर सराहना की जा रही है।

इस जनआंदोलन को मजबूती देने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया के निरंतर सहयोग से आम नागरिकों में तालाब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने अभियान को समर्थन देने वाले सभी स्वयंसेवकों, नागरिकों और विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की भागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं और जागरूकता ही स्थायी समाधान का मार्ग है।

 

Post navigation

Previous राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर संगोष्ठी का आयोजन
Next SIR प्रक्रिया में दावा आपत्ति, सुनवाई और वेरिफिकेशन की समय सीमा 6 महीने बढ़ाई जाये आम आदमी पार्टी

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.