रायपुर।
ऑल इंडिया अर्न्तविश्वविद्यालयीन रग्बी (पुरूष) प्रतियोगिता 2023-24 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली (पंजाब) के द्वारा आयोजन दिनाक 20/01/2024 से 24/01/2024 तक किया जा रहा है, जिसमें मैट्स विश्वविद्यालय की टीम भी हिस्सा ले रही है।
जिसके खिलाड़ियों के नाम निम्न प्रकार है : प्रदीप कर्ष (कप्तान), अभिषेक शर्मा, भूषण वर्मा, योगराज, राहुल मिरी, प्रदीप बंजारे, जॉनिश मिंज, अक्षय टिग्गा, हिमांशु राहगडाले, टिकेश्वर चौहान, नितेश कुमार सिंह, राम दुलार, कोच एवं मैनेजर डॉ. अयाज़ अहमद खान आज दिनाक 17/01/2024 को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से टीम रवाना हो रही है।
-मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपती गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ). के. पी. यादव, उपकुलपती डॉ. दीपिका ढांड, महानिर्देशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुल नंदा पंडा, परीक्षा प्रबंधक डॉ. प्रदीप सक्सेना शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिहं सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक व क्रीडा समिति के सचिव अयाज अहमद खान ने दी।
