Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Abhinesh Pandey May 26, 2025

रायपुर 26 मई

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के प्रति आज अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय रामजी वाटिका स्थित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके अलावा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री प्रबोध मिंज, श्री राजेश मूणत, श्री गजेंद्र यादव श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल,

धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल, श्री शिवरतन शर्मा, श्री विधान मिश्रा समेत गणमान्यजनों ने भी श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “मेरे पिताजी केवल मेरे मार्गदर्शक नहीं थे, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत थे। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, सादगी और संस्कारों का प्रतीक रहा है। आज जब हमारे जीवन में शोक की यह घड़ी है, तब आप सभी का स्नेह, साथ और संवेदनाएं हमारे परिवार को संबल प्रदान कर रही हैं। जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।”

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े हुए एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Next विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा : साव

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.