Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा : साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा : साव

Abhinesh Pandey May 27, 2025

*उप मुख्यमंत्री समाधान शिविर में हुए शामिल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*गौरव पथ, सीसी रोड और मुक्तिधाम सहित 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा*

रायपुर. 27 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा के ग्राम जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेवरी के हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित समाधान शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। सुशासन तिहार में पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांवों, गरीबों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक श्री दीपेश साहू और छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू भी समाधान शिविर में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समाधान शिविर में जेवरी और आसपास के गांवों के लिए 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की। इनमें जेवरी और बैजलपुर ग्राम पंचायत में गौरव पथ के लिए 10-10 लाख रुपए, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा फरी, खिलोरा और अमोरा ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख रुपए, डुंडा में 2 लाख रुपए एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में 12 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर में कहा कि यहां शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं। लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। अभी सर्वेक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

श्री साव ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग श्री रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौंपा। श्री साव ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदन’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र और किसानों को स्प्रेयर भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया।

जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के 12 ग्राम पंचायतों के रहवासियों के आवेदनों और मांगो का निराकरण किया गया। बेमेतरा के कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल और बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि
Next मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.