Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

Abhinesh Pandey October 3, 2026

रायपुर।गांधी जयंती के उपलक्ष्य में MATS स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को भव्य खादी फैशन शो “चरखा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वस्त्र विरासत को सम्मान देना और युवा डिजाइनरों में स्वदेशी कपड़ों के प्रति रुचि जागृत करना था।

*कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ) मनोज दयाल, वाइस चांसलर – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर,* द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। । इस अवसर पर MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी. यादव, प्रो-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा, तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

खादी फैशन शो “चरखा” में कुल छह शानदार राउंड प्रस्तुत किए गए — इंडियन स्टाइल, वेस्टर्न स्टाइल, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, खादी फॉर ऑफिस वियर, एम्ब्रॉयडरी ड्रेसेस, और ट्रेडिशनल स्टाइल सिल्वेट। प्रत्येक राउंड में छात्रों ने हैंडलूम से बनाए गए पारंपरिक खादी कपड़ों को आधुनिक डिजाइनों में ढालकर प्रस्तुत किया, जिससे रनवे पर रंग, टेक्सचर और सादगी का अनूठा संगम दिखाई दिया। यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र छात्राओं द्वारा विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले पर आधारित खादी परिधान पहकर रैंप वॉक किया जो कि सभी उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

छात्रों के रचनात्मक डिजाइनों ने दर्शकों को प्रभावित किया और फैशन जगत में खादी की बहुमुखी सुंदरता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और सतत फैशन की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सतत् परिश्रम और सृजनशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकगण, छात्र, एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। “चरखा” फैशन शो भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के संगम का सशक्त उदाहरण साबित हुआ।

Post navigation

Previous वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Next अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…

Related Stories

विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं

October 3, 2026
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…

October 3, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

October 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं
  • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
  • “स्वाभिमान से स्वावलंबन तक” – रायपुर में समर्पण सखी जैन महिला मंडल आयोजित कर रहा है दो दिवसीय ट्रेड फेयर

You may have missed

विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं

October 3, 2026
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…

October 3, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

October 3, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

October 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.