Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पानी पर माफिया राज: जनता प्यास से बेहाल, टैंकर माफिया मालामाल – उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पानी पर माफिया राज: जनता प्यास से बेहाल, टैंकर माफिया मालामाल – उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप

Abhinesh Pandey April 20, 2026

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।शहर में भीषण गर्मी के साथ गहराते जल संकट ने अब विकराल रूप ले लिया है। निचली बस्तियों में हालात ऐसे हैं कि टैंकर आते ही लोग बर्तन लेकर टूट पड़ते हैं। इंदिरा नगर, दुर्गा नगर और यादव बस्ती समेत कई इलाकों में लोग घंटों टैंकर का इंतजार करने को मजबूर हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने नगर निगम और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की समस्या अब सिर्फ प्राकृतिक नहीं, बल्कि “प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार” का परिणाम बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही और मिलीभगत के चलते टैंकर माफिया खुलकर मनमानी कर रहा है।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने बताया कि “मोवा, सड्डू, कचना और आमासिवनी जैसे क्षेत्रों में भूजल स्तर गिरने के बाद लोग टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। लेकिन निगम व्यवस्था सुधारने के बजाय निजी टैंकर वालों को खुली छूट दे रहा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से 1200 से 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो सीधी लूट है।”

उन्होंने आगे कहा कि खारुन नदी के पास बसे वार्डों में भी पानी के लिए हाहाकार मचा है, जो निगम की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। *“जहां प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं, वहां भी जनता को पानी न मिलना साफ दर्शाता है कि सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।”*

उन्होंने निगम प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि, *“प्राइवेट टैंकरों की मनमानी बिना निगम की सहमति के संभव नहीं है। यह साफ तौर पर मिलीभगत का मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”*

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया, पाइपलाइन कार्यों को तेजी से पूरा नहीं किया गया और टैंकर माफिया पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेगी।

 

*जनता की पीड़ा:*

शहर के कई इलाकों में नलों से पानी नहीं आ रहा, बोरवेल सूख चुके हैं और टैंकरों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। कई जगह पानी के लिए विवाद और मारपीट की नौबत तक आ रही है।

*रायपुर में “जल ही जीवन है” का नारा अब हकीकत में संघर्ष बन चुका है। सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता यूं ही प्यास और परेशानियों से जूझती रहेगी?*

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग
Next ग्रीन आर्मी का विराट शक्ति प्रदर्शन : 25 जोनल टीमों के साथ शपथ एवं प्रशिक्षण समारोह सम्पन्न

Related Stories

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप

September 5, 2026
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

September 5, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

September 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल
  • मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित

You may have missed

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप

September 5, 2026
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

September 5, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

September 5, 2026
बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल

September 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.