Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी का विराट शक्ति प्रदर्शन : 25 जोनल टीमों के साथ शपथ एवं प्रशिक्षण समारोह सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी का विराट शक्ति प्रदर्शन : 25 जोनल टीमों के साथ शपथ एवं प्रशिक्षण समारोह सम्पन्न

Abhinesh Pandey April 22, 2026

 

रायपुर, 22 अप्रैल 2026

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर शहर में नवगठित 25 जोनल इकाइयों के सदस्यों के स्वागत, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से वृंदावन हॉल में भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी जोनों से बड़ी संख्या में नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने संगठन के मूल उद्देश्यों, अनुशासन, समर्पण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने अपने संबोधन (बाइट) में कहा कि, “ग्रीन आर्मी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। हम सभी को मिलकर रायपुर शहर को स्वच्छ, हरित और जागरूक बनाना है। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती मोनिका बागरेचा (नारी शक्ति), श्रीमती रात्रि लहरी (युवा शक्ति) एवं श्री टारगेट (जनसंपर्क) द्वारा प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वक्ताओं ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क कौशल एवं संगठन विस्तार की रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर श्रीमती भारती श्रीवास्तव (ब्लू विंग अध्यक्ष), श्रीमती मोनिका बागरेचा (ग्रीन विंग अध्यक्ष), श्री श्याम बघेल (व्हाइट विंग अध्यक्ष), श्री संजय भौमिक (ब्राउन विंग अध्यक्ष) सहित अनेक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी बनाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त जोनल सदस्यों को शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराना एवं उन्हें आगामी सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों के लिए तैयार करना रहा।

अंत में, आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की अपील की गई।

Post navigation

Previous पानी पर माफिया राज: जनता प्यास से बेहाल, टैंकर माफिया मालामाल – उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल बढ़ाने पर कार्यशाला

Related Stories

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप

September 5, 2026
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

September 5, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

September 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल
  • मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित

You may have missed

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप

September 5, 2026
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

September 5, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

September 5, 2026
बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल

September 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.