Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अपराधी कांग्रेस राज में बेटियों को जलाकर मारने में भी नहीं हिचक रहे है : लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अपराधी कांग्रेस राज में बेटियों को जलाकर मारने में भी नहीं हिचक रहे है : लक्ष्मी वर्मा

Abhinesh Pandey August 9, 2023

 

*वीआईपी ड्यूटी में प्रदेश का प्रशासन इतना मस्त है कि छत्तीसगढ़ को अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया : केदार गुप्ता*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पौने 5 वर्ष से लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश में इन दिनों लगातार महिला अपराध की घटनाओं ने देश में छत्तीसगढ़ को छठवें पायदान पर ला दिया है।

बुधवार को आहूत प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा करती हुईं श्रीमती वर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर से लगे ग्राम टेकारी में एक महिला को मारकर तालाब में फेंक दिया जाता है, जिसकी पहचान के लिए पुलिस को शिनाख्त तक करनी पड़ती है। सुकमा के पोटाकेबिन स्थित बालिका छात्रावास में एक छोटी बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना ने हाल ही प्रदेश को शर्मसार किया है। इसके दूसरे दिन बाद ही दंतेवाड़ा में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। राजधानी रायपुर में युवक ने एक युवती को जला दिया, जिसकी मृत्यु 8 दिन बाद हॉस्पिटल में हो गई। कोंडागांव में एक युवती के साथ दुराचार होने के बाद जब वह युवती थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाती है तो पुलिस द्वारा भी उसे प्रताड़ित किया जाता है और रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। इसके चलते युवती ने ग्लानिवश आत्महत्या कर ली। उक्त घटना की जानकारी तब हुई, जब दुराचार की शिकार युवती के पिता ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी तरह जांजगीर में भी एक वृद्ध महिला के साथ दुराचार करने के बाद उनके साथ निर्भया जैसी घटना की गई। राजनांदगांव में भी एक कांग्रेसी नेता ने महिला के साथ दुराचार किया, चिरमिरी में कांग्रेसी नेता ने मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार की घटना को अंजाम दिया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस शासनकाल में पुलिस प्रशासन का भय अपराधियों के मन से पूरी तरह समाप्त हो गया है। या कहें तो अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण वह बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं को रोकने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई, जिसके कारण प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं बढ़ीं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था भी अपराधियों के इशारों पर कम कर रही है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन अत्याचारों से महिलाएं परेशान हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने एवं प्रदेश में पुनः कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं पर अनाचार बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। शासन-प्रशासन कब से छत्तीसगढ़ में खत्म हो चुका है। कल ही 21 वर्षीय युवती पूर्वी झा की मौत उसके प्रेमी द्वारा डीजल डालकर जला देने के कारण हो गई है। यह सामान्य घटना नहीं है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के राज में अपराधी मदहोश हो गए हैं, नशे में आ गए हैं। सरगुजा में पहाड़ी कोरवा नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक अनाचार होता है, अपराधी पकड़े जाते हैं, उसके बाद पुलिस हिरासत से अपराधी थाने से भाग जाते हैं! श्री गुप्ता ने सवाल किया कि क्या इसके पीछे पुलिस पर दबाव और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण है? प्रदेश में नशाखोरी, अपराध, अनाचार रोकने में पुलिस प्रशासन बुरी तरह विफल सिद्ध हुआ है। वीआईपी ड्यूटी में प्रदेश का प्रशासन इतना मस्त है कि उसने छत्तीसगढ़ को अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया है। इस दौरान भाजपा ने काला गमछा लगाकर प्रदेश सरकार का विरोध किया।
——————

Post navigation

Previous आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय : मुख्यमंत्री श्री बघेल
Next टिकरापारा वार्ड में लाभार्थी सम्मेलन संपन्न हुआ

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.