Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय : मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय : मुख्यमंत्री श्री बघेल

Abhinesh Pandey August 9, 2023

 

रायपुर, अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा देवी शिक्षण समिति, पार्क फाउंडेशन एवं सन्मति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में श्री हिमांशु वाजपेयी, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, श्री वेदांत भारद्वाज तथा श्री अजय टीपानिया द्वारा भारत की आजादी के इतिहास की रोचक शैली में संगीतमय प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आज 8 अगस्त है और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा ही महत्वपूर्ण दिवस है। 8 अगस्त 1942 को आज ही के दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन का आगाज किया था। यह आन्दोलन पूरे विश्व में अहिंसात्मक आंदोलन का अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सपना केवल आजादी हासिल करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वे आजाद भारत के नवनिर्माण का सपना भी देख रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जब अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, तब वे भविष्य के भारत की रूपरेखा भी तैयार कर रहे थे। महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले आधुनिक भारत का सपना देखा। आजादी मिलने के बाद जब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की बुुनियाद रखी।

मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू पर केन्द्रित ‘दास्तान-ए-आजादी‘ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में यहां के तमाम बुद्धिजीवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए हैं। कार्यक्रम में देश की आजादी में महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को बड़ी ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह सब कुछ किस्सागोई के माध्यम से दादी नानी से कहानियों के माध्यम से भी सुना करते थे। उसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए आज ‘दास्तान-ए-आजादी’ का कार्यक्रम हम लोग सुन रहे थे, यह कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद भी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक एवं प्रबुद्धजन डॉ. राकेश गुप्ता, श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री राजीव गुप्ता, श्री मुकेश शाह, श्री मोहन वाल्यानी, श्री विजय चोपड़ा तथा श्री आवेश तिवारी सहित सोसायटी के सदस्यगण स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags: दास्तान-ए-आजादी पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम समय रथ

Post navigation

Previous नौ प्रत्याशियों की पहली सूची बसपा ने की घोषित
Next अपराधी कांग्रेस राज में बेटियों को जलाकर मारने में भी नहीं हिचक रहे है : लक्ष्मी वर्मा

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.