Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायगढ़ में मोदी की विशाल जनसभा में जुटेंगे लाखों लोग- भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायगढ़ में मोदी की विशाल जनसभा में जुटेंगे लाखों लोग- भाजपा

Abhinesh Pandey September 13, 2023

रायपुर | गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ आ रहे हैं। रायगढ़ के कोड़ातराई में 14 सितंबर को दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री का आगमन होगा। इसके पश्चात वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया है। भाजपा की एक परिवर्तन यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा से आरंभ हो चुकी है। भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार-प्रसार में जुट गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी 16 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी की रायगढ़ सभा कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल को दोगुना करने का काम करेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के लिए भाजपा ने प्रत्यक्ष रूप से लाखों कार्यकर्ताओं को न्यौता भेजा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता हैं एवं उनकी हर जनसभा में पिछली जनसभा की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ जनसैलाब उमड़ता ही है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की रायपुर जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटी थी। राजधानी रायपुर के मंच से प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का महा शंखनाद किया था। उन्होंने “बदलबो बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो” का नारा दिया था। जो हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए ध्येय वाक्य बन गया है। रायगढ़ के कोड़ातराई से भी प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोयले घोटाले, राशन घोटाले और भ्रष्टाचार के कई विषयों पर नया नारा गढ़ सकते हैं। इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र की जनता को कई सैगात भी देंगे।

इस विशाल जनसभा में प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम माथुर जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह जी, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, रायगढ़ सांसद गोमती साय जी ,भाजपा महामंत्री श्री केदार कश्यप जी, श्री ओपी चौधरी जी, श्री विजय शर्मा जी, भूपेंद्र सवन्नी ,अनुराग सिंह देव समेत भाजपा के कई दिग्गज एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

Post navigation

Previous सिटी बस न चला पाने वाले रोक रहे हैं रेल – भाजपा
Next मोदी जी छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये इतनी दुर्भावना क्यों -कांग्रेस

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.