Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • धरसीवां में बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाया दम रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरसीवां में बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाया दम रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क

Abhinesh Pandey April 12, 2024

 

*बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़*

रायपुर 12 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने की तैयारी में है। पार्टी उम्मीदवार एवं वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र ,के धरसीवां मंडल और विधानसभा मंडल में रोड शो कर जनता से संपर्क किया।

इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत धनेली से हुई जिसके बार काफिला सांकरा,चरौदा, कूरा, देवर, कुकेरा, कुथरेल, मलौद, कुरूद, सिलयारी, पथरी, मांढर, टेकारी होते हुए बरौदा पहुंचा और आज के रोड शो का समापन हुआ।

इस अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने जगह जगह लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को जाता है, जिनके शासनकाल में राज्य की स्थापना हुई थी और भाजपा शासन काल के दौरान रायपुर का तेजी से विकास हुआ। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एम्स, एनआईटी, एचएनएलयू, दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम कैनाल लिंकिंग रोड, रिंग रोड ओवर ब्रिज और नया रायपुर जैसे सुव्यवस्थित शहर का निर्माण हुआ।

आज भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहायक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य बन रहा है।

राज्य तेजी से विकास कर रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़, और विकासशील भारत को विकसित भारत में बादल ने का वादा किया है और मोदी जी की गारंटी पर हर किसी को विश्वास है। यह चुनाव केवल लोग सुबह चुनाव नहीं है बल्कि विकसित भारत की नींव रखने वाला चुनाव है। इसीलिए आप सभी से अनुरोध है एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए अपना कीमती वोट कमल के फूल को दें और रायपुर के रास्ते दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करें।

उन्होंने कहा “हम सपना नहीं हकीकत बनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं” यह कोई नर नहीं है बल्कि हकीकत है मोदी की गारंटी अपने आप में गारंटीयों की गारंटी है। कांग्रेस के वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार खिलाफ आपने विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाया था

इस बार एक बार फिर आप सभी को केवल भाजपा को वोट ही नहीं देना है बल्कि कांग्रेस की जमानत जब्त करने के लिए वोट देना है।

23 दिन बाद भरता के भाग्य का फैसला करना है।

जनता जनार्दन वो शक्ति है जो एक और एक को दो नहीं, ग्यारह बना सकते है। अगर रायपुर दक्षिण विधानसभा की तरह रायपुर लोकसभा में इतिहास बनाना है तो आपके वोट के साथ ही आपको अपने घर परिवार और दोस्तों यारों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना पड़ेगा।

धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा ने भी जनता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

इस जनसंपर्क अभियान में धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री देव जी भाई पटेल, श्री श्याम नारंग, अरविंद ठाकुर, केके वर्मा, जितेंद्र बंछोर, पुरुषोत्तम यादव, राजेश वर्मा, बुद्धेश्वर वर्मा, सुनील मिश्रा,बंटी शर्मा , प्रतिमा साहू , शिव निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व अधिकारी राजेश शर्मा समेत कई लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ईद मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
Next न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी – विष्णु देव साय

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.