Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ईद मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ईद मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Abhinesh Pandey April 12, 2024

 

“ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सभी वर्गों का प्रयास ज़रूरी ”- श्री साय

रायपुर 12 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय ने रायपुर में मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और उनसे छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने हेतु आशीर्वाद मांगा। राजधानी के संजय नगर स्थित गरीब नवाज हाॅल संजय नगर में गुरूवार को आयोजित ईद मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय सम्मिलित हुए।

भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्जा एजाज बेग द्वारा संजय नगर में आयोजित ईद मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर श्री टंकराम वर्मा केबिनेट मंत्री छ.ग शासन, श्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री भा.ज.पा., श्री रामप्रताप सिंह, श्री सच्चिदानंद उपासने, श्री मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, श्री अनुज शर्मा विधायक धरसींवा, श्री सुभाष तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शहर काज़ी आलीजनाब मौलाना मोहम्मद अली फ़ारूकी साहब, श्री जयंती पटेल जिलाध्यक्ष भा.ज.पा., श्री मृत्युंजय दुबे, श्री सलाम रिजवी, श्री समीर अख़्तर पार्षद, श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, श्री मनीष कड़भुंजे, श्री शंभू गुप्ता, मुतवल्ली साजिद अली, पूर्व मुतवल्ली हाजी अनवर रिजवी, पूर्व मुतवल्ली श्री बदरूद्दीन खोखर,श्री वकील अहमद रिजवी पूर्व मुतवल्ली, श्री मुजाहिद अली, श्री नईम रिजवी खादिमे आस्ताना मजार हजरत सै. शेर अली आगा., श्री मख़मूर इकबाल खान, श्री नासिर खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री इमरान अशरफी, श्री असग़र अली, श्री हाजी राजा संरक्षक गरीब नवाज कमेटी , सहित अन्य अतिथिगण सम्मिलित हुए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इसको मूलमंत्र मानते हुए देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लिए बिना भेदभाव के वो काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने काफी विकास किया है। इकोनामी के क्षेत्र में भी मोदी जी ने प्रयास करके 11वें स्थान से 5 वें स्थान में लाकर खड़ा कर दिया है। आने वाले पांच वर्षों में उनका संकल्प है तीसरे स्थान स्थान पर लाने का। मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है। लेकिन ये सबके प्रयास से संभव होगा। इसमें छत्तीसगढ़ भी भागीदार होगा। छत्तीसगढ़ के विकास में एक-एक व्यक्ति का योगदान चाहिए। तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर पाऐंगे। तभी मोदी जी की जो विकसित भारत की परिकल्पना वो साकार हो पाएगी। श्री साय ने कहा कि आप लोगों ने आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। आप सबकी दुआओं और मार्गदर्शन की मुझे आवश्यकता होगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश भा.ज.पा. के महासचिव श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में एक महीने की कठिन इबादत और रोज़ा के बाद आप सब ईद का ये त्यौहार मना रहे हैं। इस अवसर पर हम सब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दुआ करें। उन्होंने समस्त लोगों को ईद की शुभकामनाऐं दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्जा एजाज बेग ने ईद मिलन समारोह में सम्मिलित होने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया श्री साय के ईद मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने से ईद की खुशियाँ दुगनी हो गई हैं। श्री बेग ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने ईद के अवसर पर हमारे मोहल्ले में उपस्थित होकर हमें मुबारकबाद पेश की है।गरीबनवाज मुस्लिम हाॅल, संजय नगर में आयोजित इस ईद मिलन समारोह में मुस्लिम समाज के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में मौलाना मुजफ्फर हुसैन, कारी समद, मौलाना अशरफ अली, मास्टर इकबाल शरीफ, डाॅ. मुजाहिद अली फारूकी, मौलाना एहतेशाम अली फारूकी, नईम अख्तर, नदीम भाई, हाजी असलम, जीमल भाई, जावेद भाई, मो. रियाज, वकील भारती, फिरोज मेमन, राहिल रऊफी, मौलाना जहीरूद्दीन रहबर, मौलाना अमीर बेग, साजिद पठान, श्री मो. कासिम, श्रीमती आबिदा बेगम, श्रीमती साजिया, रेहाना बेगम बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी सम्मिलित होकर भाईचारा और सदभावना का संदेश दिया।

 

Post navigation

Previous ढेबर,त्रिपाठी व अरविंद 18 तक रिमांड पर
Next धरसीवां में बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाया दम रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क

Related Stories

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

You may have missed

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.