Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा खोटे सिक्कों और फूंके हुए कारतूसों के सहारे, उनके ही कार्यकर्त्ताओं को नहीं है उनपर भरोसा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा खोटे सिक्कों और फूंके हुए कारतूसों के सहारे, उनके ही कार्यकर्त्ताओं को नहीं है उनपर भरोसा

Abhinesh Pandey October 11, 2023

 

*नकारे सांसदों, दागी पूर्व मंत्रियों और हारे हुए प्रत्याशियों को उतरना भाजपा की मजबूरी*

रायपुर/ अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रत्याशियों की सूची से बड़ा स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर अपने खोटे सिक्कों को आजमाया है। चुनाव जीतने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय रहे। केंद्र में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के तौर पर अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम है, अब जब इन्हें प्रत्याशी बनाया गया है तो क्षेत्र में जनता तो पूछेगी कि संसद के तौर पर जब अवसर मिला तो इनकी उपलब्धियां क्या है रही? हजारों ट्रेन निरस्त होने पर भी चुप्पी साधे रखने की मजबूरी क्या थी? केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित चार सांसदों को छत्तीसगढ़ में टिकट देकर बली का बकरा बनाया गया है। भाजपा का सिर्फ नेतृत्व यह मान चुका है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश पर भरोसे की सरकार का इनके पास कोई विकल्प नहीं और 2024 में भाजपा के वर्तमान सांसद के टिकट काटने की पटकथा वर्तमान विधानसभा चुनाव के परिणाम के पूर्वानुमान के आधार पर लिखी जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी हार का ठीकरा अरुण साव, नारायण चंदेल सहित भाजपा के सांसदों पर भी फूटना तय है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी सूची से बहुत स्पष्ट है की टिकट वितरण के संदर्भ में पूर्व में किए गए भाजपा नेताओं के सारे दावे झूठे थे। भाजपाईयों का दावा था कि हारे हुए प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगी। खरसिया से 2018 में हारे उम्मीदवार को रायगढ़ से टिकट दिया गया, कटघोरा से हारे प्रत्याशी को इस बार कोरबा से प्रत्याशी बनाएं, यही नहीं रायपुर के ग्रामीण जिला अध्यक्ष को बलौदा बाजार से उम्मीदवारी यह बताती है कि भाजपा में प्रत्याशियों का कितना संकट है। राजिम, डोंडी लोहारा, सरायपाली, लोरमी में भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है वो 2018 में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े थे। केशकाल से ब्यूरोकेट को इस्तीफा दिला कर प्रत्याशी बनाया, आरंग में दूसरे दल से बुलाये गये, रायपुर उत्तर में भी प्रत्याशियो की दौड़ से अलग अप्रत्याशित नाम से भाजपा कार्यकर्ता ही अचंभित हैं। युवा प्रत्याशी का दावा करने वाले भाजपा की सूची में 70, 72 ,75 और 80 साल के नेताओं को टिकट दी गई। रायपुर शहर के ही चार सीटों में से दो उम्मीदवार भाजपा ने उन्हें बनाया है जो पूर्व में कांग्रेस में रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि वर्तमान विधायकों की टिकट काटने का दावा भी झूठा साबित हुआ। अब तक केवल एक ही वर्तमान विधायक का टिकट काटा गया है और वह भी आदिवासी वर्ग का, बिंद्रा नवागढ़ के विधायक डमरू उधर पुजारा का टिकट काट दिए। ओबीसी वर्ग से भाजपा के सबसे बड़े नेता, पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की टिकट काट दिया गया। भारतीय जनता पार्टी दरअसल आदतन आदिवासी विरोधी है, अनुसूचित जाति विरोधी है, पिछड़ा वर्ग विरोधी है महिला विरोधी है महिला आरक्षण की तो बात करते हैं लेकिन भाजपा की जारी सूची में उनकी नियत नहीं दिखती है। स्थानीय नेता कार्यकर्ता और आरक्षित वर्ग के अपनी ही पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के हक का गला घोटना भाजपा का चरित्र है। पूर्ववर्ती रमन मंत्रीमंडल में शामिल लगभग सारे दागी सारे भ्रष्टाचारी मंत्रियों को पुनः प्रत्याशी बनाया जाना भाजपा द्वारा 2018 के जनादेश का फिर से अपमान करना है।

Post navigation

Previous स्वच्छ गाँव, उज्जवल भविष्य: नया रायपुर गाँव के स्कूलों में स्मार्ट कचरा निगरानी प्रणाली की शुरुआत की गई
Next भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा : पीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट का निर्णय भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.