Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा : पीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट का निर्णय भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा : पीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट का निर्णय भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत

Abhinesh Pandey October 11, 2023

*पीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट का फैसला समूची प्रक्रिया में सुधार की दिशा में ठोस व सार्थक पहल की शुरुआत : भाजयुमो*

*0 ‘पहले हल्लाबोल और मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए आए थे, इस बार मुख्यमंत्री निवास में भाजपा को प्रतिस्थापित करने का संकल्प लेने आया हूँ’*

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पीएससी घोटाले के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के फैसले को बेहद अहम और पीएससी की समूची प्रक्रिया में सुधार की दिशा में ठोस व सार्थक पहल की शुरुआत बताया है। बुधवार सुबह रायपुर पहुँचे श्री सूर्या विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वह पहले भाजयुमो के हल्लाबोल और फिर पीएससी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए आए थे और इस बार मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी को प्रतिस्थापित करने, प्रतिष्ठित करने का संकल्प लेने यहाँ आए हैं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री सूर्या प्रदेश इकाई के ‘परिवर्तन उद्घोष’ कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए श्री सूर्या ने कहा कि इस प्रवास के पहले दो बार छत्तीसगढ़ आने का मौका मिला। पहले रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर हुए हल्लाबोल आंदोलन और उसके बाद पीएससी घोटाले को लेकर युवा मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया था। श्री सूर्या ने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाले हुए, उस मुद्दे को भाजयुमो की प्रदेश इकाई ने जोरशोर से उठाया और न्याय मांगने का काम किया। इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाठियाँ खाईँ। उसका प्रतिफल हमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय न्याय से मिला। पीएससी में हुई 18 नियुक्ति पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। यह निर्णय यह हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत है। उच्च न्यायालय के निर्णय से आने वाले समय देश की सभी राज्य सरकारों, चाहे वो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान या कर्नाटक हो, को पीएससी की समूची प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयानुकूल परिवर्तन लाने का बहुत बड़ा अवसर मिलेगा।
—————-

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में भाजपा खोटे सिक्कों और फूंके हुए कारतूसों के सहारे, उनके ही कार्यकर्त्ताओं को नहीं है उनपर भरोसा
Next भूपेश सरकार में रचे समृद्धि और सुशासन के नए कीर्तिमान, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगा था

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.