Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Abhinesh Pandey April 3, 2024

 

*0 देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है*

*चरणदास महंत को इस वक्तव्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए*

*जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कहा गया है, वह बात हमेशा पलटकर कांग्रेसियों पर गई है*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है, ‘मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें।’ श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’ इस विषय को लेकर जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी। श्री शर्मा बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यलय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मानबिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हों, जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हों, उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं। हम कहते हैं कि ‘मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारो।’ श्री शर्मा ने कहा कि आज यह शब्द जन-जन के मन में है। यह जन आंदोलन का स्वरूप है। चरणदास महंत को इस वक्तव्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में ऐसी बातें कहना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने लोगों को हिंसा करने के लिए प्रेरित किया है। यह गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह आचार संहिता का उल्लंघन भी है। श्री शर्मा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चरणदास महंत पर उनके इस वक्तव्य के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जब जब प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है, चाहे चाय वाला बोलकर उनका मखौल उड़ाया हो, चाहे नीच राजनीति करने वाला कहा गया हो, चाहे उसको काटो उसको गोली मारो और आज कहा जा रहा है कि उनका सिर फोड़ो। कभी उनके व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप लगाए हों, उनका कोई परिवार नहीं है। जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कहा गया है, वह बात हमेशा पलटकर कांग्रेसियों पर गई है। श्री शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को हम कभी नहीं छेड़ते हैं, अत: लोकतांत्रिक मान-मर्यादा के साथ इस बात का विरोध किया जाएगा। हम इस बात के लिए भी आगे बढ़ेंगे कि आपने लाठी से सिर फोड़ने की इच्छा व्यक्त की है तो हम सभी मोदी का परिवार हैं। आप हमें लाठी मार दो। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों के बावजूद उनका व्यक्तित्व और निखरकर जनता के सामने आया है। जनता का प्यार, आशीर्वाद उनके प्रति और बढ़ा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि अभी जब आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के मुखिया मंच पर जब बैठे हों, उस समय मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे और उनके लिए अपील की गई कि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। क्या कांग्रेस पार्टी की यह अपील उचित है? क्या कांग्रेस पार्टी को ऐसा करना चाहिए? उस समय कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल हँस रहे थे जबकि उन्हें कहना चाहिए था कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करिए। अब जनता हिसाब लेगी इस बात का, कि क्यों आप ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि जो कुछ कांग्रेस पार्टी ने किया है जनता उनसे जवाब पूछेगी और इस बात का हिसाब लेगी कि ऐसे शब्द का प्रयोग कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा क्यों किया गया?

इस अवसर पर विधायक द्वय गजेंद्र यादव व डोमन कोर्सेवाडा, विधि प्रकोष्ठ व चुनाव आयोग सम्पर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।

————————

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने डॉ कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Next डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ी हाना का प्रयोग किया भाजपा डॉ. महंत से माफी मांगे- शुक्ला 

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.