Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने डॉ कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने डॉ कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Abhinesh Pandey April 3, 2024

 

*मेडिकल विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में असंतुलित एवं अव्यवहारिक परिवर्तन का विरोध*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी राज्य के प्रोफेशनल्स(डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट इत्यादि) की एक प्रतिष्ठित संस्था है.छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी देश एवं प्रदेश में होने वाली घटनाओं का समाज पर होने वाले प्रभाव का अध्ययन कर संबंधित संस्थान/विभाग को उससे संबंधित सुझाव भी देती है।
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को विगत दिनों मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से संबंधित एक काफी गंभीर समस्या ध्यान में आई. इसे लेकर आज छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों के पाठ्यक्रम में अचानक एक अंसतुलित एवं अव्यवहारिक परिर्वतन कर दिया गया है. एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) एमबीबीएस छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। इसमें 2 क्लिनिकल विषयों यानी ophthalmology और ENT को MBBS फाइनल भाग 1 (चरण 3) से MBBS FINAL भाग 2 (चरण 4) में स्थानांतरित करना शामिल है।

एक अच्छे डॉक्टर की ट्रेनिंग में एवं भविष्य के मेडिको को आकार देने के लिए ये विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं।
पाठ्यक्रम में बदलाव से मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है क्योंकि इससे एमबीबीएस फाइनल भाग 2 (चरण IV) में 11 विषय जमा हो जाएंगे और अंतिम भाग 1 (चरण III) में केवल 2 विषय ही बचेंगे।

इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के मेडिकल छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है.
इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने छात्र हित मे राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को पाठ्यक्रम में प्रस्तावित परिवर्तनों को वापस लेने और चरण 3 में चार विषयों और चरण 4 में नौ विषयों की पिछली प्रणाली को निरंतर रखने हेतु माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.
महामहिम राज्यपाल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नेशनल मेडिकल कौंसिल से उक्त संबंध में जानकारी मांगे जाने का विश्वास दिलाया. साथ ही राज्यपाल जी ने माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में यह विषय लाने उन्हें पत्र प्रेषित करने का भी आश्वासन दिया.

 

Post navigation

Previous मैट्स स्कूल ऑफ़ बिजनेस स्टडीज द्वारा विधानसभा में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
Next मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.