Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दक्षिण उपचुनाव की प्रचंड जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर – विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण उपचुनाव की प्रचंड जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर – विष्णुदेव साय

Abhinesh Pandey November 23, 2024

*दक्षिण उपचुनाव की जीत के लिए विष्णुदेव साय ने किया कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन*

*कांग्रेस को जितने मत नहीं मिले उससे ज्यादा मतों से भाजपा की विजय, कांग्रेस की दुर्गति का प्रमाण – विष्णुदेव साय*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। रायपुर दक्षिण का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी जी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्री शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी जी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महज कुछ महीनों के कार्यकाल में ही मोदी जी की गई गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए प्रतिक्विंटल देने की गारंटी हो या किसानों के बकाया दो वर्ष के धान का बोनस के भुगतान की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के प्रतिमाह 1000 रुपए देने की गांरटी हो या नक्सलवाद के खात्मे की गारंटी हो, राज्य की भाजपा सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा करने के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जीत के लिए मैं आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं। जिनका जादू पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू
Next जनता के विश्वास की जीत, रायपुर दक्षिण में भाजपा का परचम:सांसद बृजमोहन

Related Stories

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

You may have missed

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026
विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

July 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.