Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा

Abhinesh Pandey August 22, 2026

रायपुर।“बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ आस्था, भक्ति और सामाजिक सद्भाव से सराबोर हजारों कांवड़ियों ने पवित्र जल में श्रद्धा की डुबकी लगाई। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर चंदखुरी से आरंग तक आयोजित सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और कांवड़ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाली यात्रा है।

श्रावण मास में आयोजित यह तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा 71 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चंदखुरी से आरंग तक पहुंचेगी। हजारों शिवभक्त पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को और मजबूत करने के साथ समाज में समरसता का संदेश भी देगी।

नवीन अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव सभी के आराध्य हैं और उनकी भक्ति हमें भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, समानता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को इस पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही कामना है।

इस अवसर पर पूज्य संत श्री राजीव लोचन जी महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर जी, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

Related Stories

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

August 22, 2026
शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़

शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल

August 22, 2026
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)

August 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा

August 22, 2026
जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

August 22, 2026
शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़

शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल

August 22, 2026
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)

August 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.