Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़

शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल

Abhinesh Pandey August 22, 2026

रायपुर । आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी पुष्टि अब सरकारी आंकड़े भी कर रहे हैं। थोक से लेकर खुदरा बाजार तक चावल और शक्कर के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थ के दामों में बेतहाशा उछाल आया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*11.5 फीसदी बढ़ गए:-*

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में चावल के दाम औसतन 11.5 फीसदी बढ़ गए हैं, जबकि अकेले पिछले एक महीने में ही 3 फीसदी की तेजी आई है।

*70 रुपये किलो तक पहुंच गई :*

वहीं शक्कर के दाम तो आसमान छू रहे हैं। जो शक्कर एक महीने पहले तक 30 से 40 रुपये किलो बिक रही थी, वही अब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पिछले 30 दिनों में ही शक्कर में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं महंगाई को लेकर किसी भी तरह की कोई आंदोलन नहीं किया जा रहा है या यू कहें कि महंगाई को लेकर सब ने चुप्पी साध ली है ।

*मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी :-*

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने यह भी कहा कि “सरकारी आंकड़े खुद बता रहे हैं कि महंगाई चरम पर है। चावल साल भर में 11.5% महंगा हो गया और शक्कर जो 30-40 रुपये थी वो आज 70 रुपये हो गई है। केंद्र और राज्य कि सरकार सो रही है और जनता महंगाई से जूझ रही है।”

*नियंत्रण किया जाए :-*

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द शक्कर और चावल के बढ़ते दामों के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण किया जाए। अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देगी तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
Next जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

Related Stories

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा

August 22, 2026
जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

August 22, 2026
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)

August 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सामाजिक सद्भाव और भक्ति का संदेश लेकर निकली विशाल कांवड़ यात्रा

August 22, 2026
जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

August 22, 2026
शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़

शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार… – सुशील सन्नी अग्रवाल

August 22, 2026
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)

August 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.