Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

Abhinesh Pandey September 15, 2023

 

नया रायपुर. कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत हिन्दी विभाग के तत्वावधान में हिन्दी दिवस समारोह पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की मूर्ति एवं हिन्दी के कालजयी साहित्यकारों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित विश्वविद्यालय के 35 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक एवं शास्त्रीय लोकनृत्य का प्रदर्शन करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाराष्ट्र प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य ‘लावणी’, राजस्थानी लोकनृत्य, महाभारत पर आधारित शास्त्रीत नृत्य, गुजरात के गरबा, शास्त्रीय नृत्य के अंतर्गत कत्थक, उड़ीसा के संबलपुरी लोकनृत्य का प्रदर्शन कर लाजवाब प्रस्तुति दी ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. विनीता दीवान के निर्देशन में सुप्रसिद्ध कथाकार सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित लघु नाटिका ‘अनारकली’ का मंचन किया गया जिसमें विद्यार्थियो के द्वारा आकर्षक अभिनय का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अगले चरण में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग की एडवोकेट जूही के निर्देशन ‘हिन्दी बोले’ नाट्य गीत को प्रस्तुत किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग विभागों ने गीत, संगीत और अभिनय के साथ लाजवाब प्रस्तुति दी।
समारोह के अगले चरण में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.अभिषेक अग्रवाल के द्वारा हास्य कविता ‘तुलसीदास’ को प्रस्तुत किया गया और बी.ए. तृतीय सेम. की विद्यार्थी सुश्री कनक के गाए हुए गीतों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। इसके पश्चात एडवोकेट जूही ने ‘मत कर काया पर अभिमान’ गीत की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
प्रतियोगिता के उपरांत काव्य पाठ प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, शब्दार्थ प्रतियोगिता, पहेली प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागी विद्यार्थियों को एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नौ प्रतिभागियों के साथ – साथ सुविख्यात कहानीकार मंटो की कहानी पर आधारित ‘अनारकली’ नाटक में अभिनय करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन बी.ए.पंचम सेम की सुश्री लतिका चंद्रा और मुकेश नायक, बी.ए.तृतीय सेम.की सुश्री तिस्ता खूंटे और बी.काँम.के सिद्धार्थ टिकरिया और बीजेएमसी तृतीय सेम.की जिज्ञासा साहू और बीजेएमसी पंचम सेम. की सुश्री खुशबू साव ने किया। स्वागत, मंच सज्जा और पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी कॉमर्स एवं मैनैजमेंट की विद्यार्थी सुश्री ज्योति शाह और उनके साथियों ने पूर्ण करी। तकनीकी व्यवस्था का कार्यभार आईटी विभाग के श्री दौलत साहू ने निभाया। फोटोग्राफी और वीडियो की जिम्मेदारी को मो.युनूस खान और उनकी टीम ने निभाया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ.संदीप प्रसाद तिवारी, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव और डॉ. सुषमा दुबे उपस्थित थीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अंत में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल ने इस आयोजन के महत्व और उपलब्धियों पर अपनी बात रखी। कला एवं मानविकी संकाय की अधिष्ठाता डॉ.शिल्पी भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, डॉ.ए.विजय आनंद, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.सुशांत साहू, डॉ.पापड़ी मुखोपाध्याय, डॉ. श्रद्धा हिरकने, डॉ. वफी अहमद खान, सुश्री अर्चना नागवंशी, डॉ. आकृति देवांगन, सुश्री तुहिना चौबे, सुश्री गीतिका ब्रह्मभट्ट, सुश्री एल.ज्योति रेड्डी, सुश्री मेरिटा जगदल्ला, सुश्री जेसिक मिंज, श्री आशीष कुमार सामल के साथ साथ सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

 

Post navigation

Previous CSIDC के अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय की अध्यक्षता में हुई औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक
Next केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रायपुर एम्स में स्टाफ की कमी, बदहाली, और अव्यवस्था पर कब जवाब देंगे?

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.