Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगाड़ों की थाप और फूलों की होली के साथ ग्रीन आर्मी का भव्य होली मिलन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगाड़ों की थाप और फूलों की होली के साथ ग्रीन आर्मी का भव्य होली मिलन संपन्न

Abhinesh Pandey March 2, 2026

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ग्रीन आर्मी द्वारा फूलों की होली के रूप में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन ऑक्सीजोन गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 200 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें 80 से अधिक महिला सदस्यों ने विशेष उत्साह और जोश के साथ भागीदारी की। महिलाओं की ऊर्जा और सहभागिता ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

फूलों की खुशबू के साथ जब नगाड़ों की थाप गूंजी तो पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। क्रोक म्यूजिक की धुनों पर सदस्यों ने सामूहिक रूप से गीत गाए और जमकर थिरके। रंग, संगीत और उमंग का ऐसा सुंदर संगम देखने को मिला जिसने सभी को एक परिवार की तरह जोड़ दिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी, आपसी सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

समारोह की सफलता के लिए पूर्व में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिन्हें सभी ने पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाया। आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और अनुशासित रहा, जो संगठन की एकजुटता का प्रमाण है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रीन आर्मी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग सदस्यों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान समारोह संगठन की संस्कारशील परंपरा और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रीन आर्मी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय बदलाव का एक मजबूत संकल्प है। जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने सभी सदस्यों के सहयोग और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक प्रभावी सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ग्रीन आर्मी परिवार ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Post navigation

Previous हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट
Next रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.