Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में 54 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, हुआ भव्य समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में 54 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, हुआ भव्य समापन

Abhinesh Pandey February 5, 2026

 

* _प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप थे अतिथि_ 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

* _राडा के पदाधिकारियों ने मनाया जश्न, हुई जमकर आतिशबाजी_ 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राडा ऑटो एक्सपो-26 का गुरुवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप के आतिथ्य में भव्य समापन हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के चलते इस बार रिकॉर्ड 54 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक हुए ऑटो एक्सपो में इस बार सर्वाधिक वाहनों की बिक्री हुई है।

*लक्ष्य से भी ज्यादा हासिल करने की खुशी*

राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह का कहना है कि 50 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चले थे, लेकिन हम न सिर्फ इस लक्ष्य को हासिल किए बल्कि इससे आगे भी बढ़े हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है।

*रात तक होता रहा रजिस्ट्रेशन*

राडा ऑटो एक्सपो के अंतिम दिन गुरुवार को दिनभर वाहनों की डिलीवरी होती रही। एक्सपो स्थल की बजाय ग्राहक सीधे डीलर्स के शोरूम पहुंचे। शोरूम में खरीदारी फाइनल करने के बाद में गाड़ी एक्सपो स्थल में रजिस्ट्रेशन के लिए आई जहां पर परिवहन विभाग का कार्यालय खुला हुआ है।

*एक ही जगह मिली सभी सुविधाएं*

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे ग्राहकों को सभी सुविधाएं मिली। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया। यहां पर वाहनों के 100 ब्रांड के 300 से ज्यादा स्टॉल लगे थे जहां ग्राहकों को अपने मनपसंद वाहन चुनने का अवसर मिला।

*समापन पर धमाकेदार डांस और बैंड की प्रस्तुति*

राडा के ऑटो एक्सपो के समापन अवसर पर धमाकेदार डांस की प्रस्तुति हुई। ग्राहक और राडा परिवार ने इस आयोजन का लुत्फ उठाया। म्यूजिक बैंड ने भी एक्सपो में शानदार प्रस्तुति दी।

*हुई जमकर आतिशबाजी, मना जश्न*

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर गुरुवार शाम को जश्न का माहौल रहा। लक्ष्य हासिल करने और सफलतापूर्वक आयोजन के लिए राडा के पदाधिकारियों की ओर से लाइटनिंग शो का आयोजन किया गया। इसमें जमकर आतिशबाजी हुई। लक्ष्य से आगे निकलने पर खुशी मनाई गई।

*परिवहन मंत्री का आभार जताया*

एक्सपो में राडा के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री कश्यप ने राडा के पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक आयोजन और रिकॉर्डतोड़ वाहन बिक्री के लिए बधाई दी। राडा के पदाधिकारियों ने भी रोड टैक्स में छूट के लिए आभार जताया।

*50 फीसदी छूट के लिए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद*

राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राडा एक्सपो में 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि छूट के कारण ग्राहकों को ज्यादा बचत हुई और उन्होंने उत्साह से वाहन खरीदी की।

Post navigation

Previous 40600 वाहनों की ब्रिकी, राडा ऑटो एक्सपो का अंतिम दिन
Next मुख्यमंत्री श्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.