Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey September 3, 2023

 

रायपुर/03 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री मोहन मरकाम, नंदकुमार साय की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया और फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया।

 

एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदो पर जा सकते है। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है हर काम महत्वपूर्ण होता है। हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुये है उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आयेगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है हमारे काम हुये है। हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी कल आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वायदा किया उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाये आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

07 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया।

हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में सेक्टर, जोन के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। संकल्प शिविर कार्यक्रम चल रहा है। भरोसे का सम्मेलन हुआ, राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था।

8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे। 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मूल सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच गये। राहुल गांधी ने नारा दिया था कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।

भाजपा जिस तरह से हमलावर हुये अफवाह फैलाये, झूठ बोले। धान खरीदी राज्य सरकार करती है केंद्र सरकार सिर्फ चावल खरीदी है। प्रधानमंत्री वोट पाने के लिये झूठ का सहारा ले रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाये। भाजपा के आरोप पत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित नहीं था क्योंकि उनके आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास नहीं था। भाजपा की सरायपाली की सभा में लोग इकट्ठा नहीं हुये थे तो उन्होंने उड़ीसा से भीड़ लाया गया। इंडिया की बैठक हो रही है सारे विपक्ष के नेता गंभीरता से आगे बढ़ रहे है भाजपा इसलिये भयभीत है। देश का ध्यान भटकाने के लिये वन नेशन वन इलेक्शन की बाते कर रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली से हम सबको डरना नहीं है। संसद की बैठक बुलाये है लेकिन एजेंडा नहीं बताया है क्यों बुलाया है? हम अपनी सरकार के कामों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के लिये सभी काम करना है। एआईसीसी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूरे प्रदेश में जाकर काम करना है और छत्तीसगढ़ में 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है। इन जिम्मेदारी को बखूबी और ईमानदारी के साथ निभाना है। विधानसभा चुनाव में जाना है। क्षेत्र में तैयारी के साथ पहला दायित्व पार्टी को पर्याप्त समय दे और चुनाव की रणनीति बनाये। पीसीसी द्वारा जो काम दिया जाएगा उनको बूथ लेवल तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव में महासचिव, संयुक्त महासचिव, जिला एवं लोक सभा संभाग के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी। 1 माह में 10 दिन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर काम करना है। देश में जो हालात है रेल के मामले को लेकर आने समय में धरना प्रर्दशन करना है। 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ है। 7 सिंतबर 2022 को पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी। इस दौरान 100 से अधिक बैठक, छोटी सभायें 13 विशाल सार्वजनिक सभायें किया। भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक वर्षगांठ 7 सिंतबर को जिला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा सम्मेलन के रूप में होगी। कांग्रेस सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी की मजबूती के लिये काम करना है। 75 प्लस सबको मिलकर जिताना है। पार्टी जिसको भी टिकट दे सब को मिलकर काम करना है। सरकार के कामो और योजनाओं को लेकर जनता तक जाना है। युवा सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ है। सभी नये पदाधिकारी में ऊर्जा और जोश है। युथ कांग्रेस में काम करने के बाद युवाओं को मौका मिला है। वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना है और उनके मार्गदर्शन में काम करना है। जिस तरह से अमित शाह छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ झूठा आरोप पत्र लेकर आये। काला चिट्ठा 15 साल का केन्द्र सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाया। भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। भाजपा के आरोप पर हम सबको मिलकर काम करना है। नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ काम करना है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जनता तक पहुंचाना है और मेहनत निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करना है।

बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, आभार संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने किया।

 

 

Post navigation

Previous भाजपा रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक जयंती पटेल के नेतृत्व में संपन्न
Next कांग्रेस रायपुर दक्षिण विधानसभा से दावेदार मनोज सिंह ठाकुर को वकीलों,प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन और क्षत्रिय राजपूत ठाकुर समाज का विशेष समर्थन व सहयोग

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.