रायपुर।
रायपुर दक्षिण से मनोज सिंह ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर उन्हे वकीलों का विशेष समर्थन सहयोग व साथ मिल रहा है। रायपुर दक्षिण में बाहुल्य ठाकुर समाज के साथ अन्य समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुड़े है, जिसके कारण सभी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का सपोर्ट और स्कूल संचालक होने से अभिभावक और बच्चों का समर्थन, साथ ही कुशालपुर रायपुर दक्षिण में जन्म और अधिकतर वार्ड में पारिवारिक संबंध, मित्रगण का विशेष लाभ मिलेगा। स्वच्छ छवि निर्विवाद चेहरा एक पढ़े-लिखे सुलझे, मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान है। इस प्रकार मनोज सिंह एक सशक्त कांग्रेस प्रत्याशी साबित होगें।
