Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डॉ. कुलदीप सोलंकी बने आईएमए के नए अध्यक्ष
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डॉ. कुलदीप सोलंकी बने आईएमए के नए अध्यक्ष

Abhinesh Pandey December 23, 2024

रायपुर।

रायपुर शहर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में डॉ. सोलंकी पैनल से खड़े तीनों प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव बड़े अंतर से जीतकर विरोधी पैनल प्रत्याशी एकता मंच के डॉ. आशा जैन सहित सभी प्रत्याशियों को पराजित किया । विगत पंद्रह दिनों से इस चुनाव को लेकर काफी सरगर्मी चल रहीथी । इस चुनाव का महत्व इसी बात से पता चलता है कि शहर के नामी गिरामी 527 डॉक्टरों ने अपने मत का प्रयोग समय निकाल कर किया, जो लगभग 70% रहा । शहर के नामी चिकित्सक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ.अनिल वर्मा (पूर्व प्रोफेसर मेकाहारा), डॉ. सुषमा वर्मा, डॉ. मानिक चटर्जी (पूर्व प्रोफेसर), डॉ. सूरज अग्रवाल(पूर्व प्रोफेसर), डॉ. संदीप दवे (रामकृष्ण केयर), डॉ. देवेंद्र नायक (बालाजी अस्पताल), डॉ. सुनील खेमका (नारायणा अस्पताल), डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, डॉ. गंभीर (डीन), डॉ. संजय तिवारी (तिवारी नर्सिंग होम), डॉ. प्रकाश भागवत, डॉ. आलोक अग्रवाल (डीन एम्स), डॉ. अजय सक्सेना (रामकृष्ण केयर), डॉ.आनंद सक्सेना (अरविंदो नेत्रालय), डॉ. स्वाती महोबिया आदि ने मतदान कर चुनाव के महत्व को काफी बढ़ा दिया ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस चुनाव में चुनाव अधिकारी शहर के ख्याति नाम चिकित्सक डॉ. ललित शाह के साथ डॉ. शरद चांडक, डॉ. दिनेश मिश्रा एवं डॉ. अनिल वर्मा की टीम लगी थी, जिन्होंने पूर्ण गंभीरता एवं उत्तम व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया ।

रायपुर शहर आई.एम.ए. का चुनाव गठन के पश्चात पहली बार हुआ है, इसके पूर्व आम सहमति से पदाधिकारियों का चुनावहो जाता था, परंतु पिछले कुछ समय से आई.एम.ए. के पदाधिकारियों की विशेष दलगत राजनैतिक सक्रियता की वजह से संस्था में मतभेद उजागर होने लगे एवं पदाधिकारी एवं सदस्यों के मध्य राजनैतिकविचारधारा के आधार पर विभाजन हो गया व भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ व कांग्रेस के मेडिकल सेल के बीच तलवारे खिंच गई। डॉ. विमल चोपड़ा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं डॉ. राकेश गुप्ता कांग्रेस मेडिकल सेल के पदाधिकारी इस चुनाव में अपने-अपने लोगों के लिए सक्रिय रहे एवं वर्तमान में जिस पैनल का आई.एम.ए. पर कब्जा था उन्हें हार का सामना पड़ा एवं अध्यक्ष डॉ. सोलंकी 527 में से 322 मत प्राप्त कर 221 मत से सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव 292 मत प्राप्त कर 61 मतों से विजयी हुए एवं उपाध्यक्ष डॉ. केतन शाह ने 384 मत प्राप्त किया वहीं दूसरे पैनल से डॉ. किशोर झा उपाध्यक्ष पद के लिए 308 मत पाकर निर्वाचितघोषित हुए । सोलंकी पैनल के सभी प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

पदाधिकारियों के निर्वाचन पर डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला,डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. किशोर सिन्हा ने बधाई देते हुए रायपुर आई.एम.ए. को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा की ।

Post navigation

Previous भारत के 12.40 लाख आंदोलन की राह पर
Next छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.