Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में सवा लाख शिवलिंग स्थापना का दिव्य संकल्प प्रदेशव्यापी आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ..
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में सवा लाख शिवलिंग स्थापना का दिव्य संकल्प प्रदेशव्यापी आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ..

Abhinesh Pandey November 19, 2026

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्थित सिद्ध-प्रसिद्ध सपाद लक्षेश्वर धाम, ग्राम सलधा जो की रायपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर बेमेतरा जिले में शिवनाथ नदी के तट पर बन रहा है। यहाँ पर सवा लाख शिवलिंगों की स्थापना के दिव्य संकल्प के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक मंदिर निर्माण का पुनीत अभियान प्रारंभ हो चुका है। यह संकल्प केवल मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं है, अपितु सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा भक्ति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित एक महान आध्यात्मिक यज्ञ है।

प्रदेशव्यापी आमंत्रण यात्रा…

इस पावन संकल्प को साकार करने एवं मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में आमंत्रण एवं सहभागिता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो की 8 जनवरी 2026, पौष शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर 19 फ़रवरी 2027, माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर्यंत चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक अंचल, प्रत्येक परिवार एवं प्रत्येक शिवभक्त को इस दिव्य अभियान से जुड़ने हेतु सादर आमंत्रित किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान…

इस दिव्य संकल्प के अंतर्गत वर्ष 2027 की महाशिवरात्रि से सवा लाख शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा का महा अनुष्ठान प्रारंभ होगा। इस अनुष्ठान में प्रतिदिन 324 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जो निरंतर 2028 की महाशिवरात्रि तक चलती रहेगी। एक वर्ष तक चलने वाला यह अनवरत धार्मिक अनुष्ठान अपने आप में अद्वितीय एवं ऐतिहासिक होगा। जो भी शिवभक्त अपने या अपने परिवार के नाम से शिवलिंग स्थापना हेतु बुकिंग कर चुके हैं, उनको लगभग एक माह पूर्व से ही सूचित कर दिया जाएगा ताकि परिवार सहित स्थापना में शामिल हो सके, साथ ही जो भी अभी तक बुक नहीं कर पाये है उनको “पूर्णाहुति की नारियल” की तरह अंतिम अवसर भी दिया जाएगा।

पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन…

इस समस्त अभियान को परमाराध्य, उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद

सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं दिव्य मार्गदर्शन की प्रेरणा प्राप्त हो रही है। इस पुनीत अवसर पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों, श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों से विनम्र आह्वान है कि वे इस दिव्य संकल्प से जुड़कर सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत के इस महान कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करें भक्तगण हमारी आधिकारिक वेबसइट www.saladha.guru के माध्यम से ऑनलाइन भी शिवलिंग पंजीयन करवा सकतें हैं।

(मठ/पीठ के महंत / पीठाधीश्वर)वो

नामः श्री मज्ज्योतिर्मयानन्दः सरस्वती जी महाराज

मठः श्री शंकराचार्य आश्रम, सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा (छ.ग.)

मोबाईल नं.: 7746012334

दण्डी स्वामी श्रीमज्योतिर्मयानंदः सरस्वती जी महाराज

सपाद लक्षेश्वर धाम निर्माण सेवा समिति सलधा (छ.ग.)

Post navigation

Previous फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रदर्शन पर रोक और कथित व्यावसायिक धोखाधड़ी (BNS 318) के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर
Next हज-2027 के लिये चयनित हज यात्री, दूसरी किश्त 30 नव. तक जमा करें – मिर्ज़ा एजाज़ बेग

Related Stories

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही लाभान्वित

November 19, 2026
बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

November 19, 2026
भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति

November 19, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही लाभान्वित
  • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
  • भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
  • स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल
  • विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा

You may have missed

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही लाभान्वित

November 19, 2026
बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

November 19, 2026
भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति

November 19, 2026
स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल

November 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.