Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे पर मुंबई में रायपुर सांसद बृजमोहन, SAIL, बैंकों एवं मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से हुई विस्तृत चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे पर मुंबई में रायपुर सांसद बृजमोहन, SAIL, बैंकों एवं मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से हुई विस्तृत चर्चा

Abhinesh Pandey June 24, 2025

 

रायपुर।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

24 जून /रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को समिति के अध्ययन दौरे के तहत मुंबई में कई महत्वपूर्ण बैठकों और स्थलीय निरीक्षणों में भाग लिया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, सांसद श्री नवीन जिंदल समेत अन्य सदस्य, विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने “स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और इसकी सहायक कंपनियों के कार्य संचालन की समीक्षा” विषय पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), इस्पात मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की। चर्चा में सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों की वर्तमान कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। श्री अग्रवाल ने इस दौरान सुझाव दिया कि देश के औद्योगिक विकास के लिए इस्पात क्षेत्र की पारदर्शिता, उत्पादन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को और अधिक मजबूत करना आवश्यक है।

इसके अलावा “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा भारी उद्योग क्षेत्र के संवर्धन में बैंकों की भूमिका” विषय पर आयोजित बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग), एमएसएमई मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से संवाद किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने एमएसएमई सेक्टर को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि इसके विकास हेतु वित्तीय संस्थाओं की सक्रिय और सहानुभूतिपूर्ण भूमिका अनिवार्य है। उन्होंने बैंकों से कहा कि एमएसएमई इकाइयों को ऋण देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और उन्हें तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।

अपने दौरे के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रिफाइनरी का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने रिफाइनरी की उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय संरक्षण के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने BPCL द्वारा अपनाए जा रहे नवीनतम तकनीकी समाधानों की सराहना की और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्राक्कलन समिति का उद्देश्य केवल बजट व्ययों की समीक्षा नहीं, बल्कि संसाधनों के कुशल उपयोग, पारदर्शिता और जनहित की योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना भी है।

 

Post navigation

Previous नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन के लिए 1.68 करोड़ रुपए स्वीकृत
Next यादव ठेठवार समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक 28 जून को रायपुर में आयोजित

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.