Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर में पैदल तिरंगा मार्च और गांवों में मोटरसाइकिल में युवा मोर्चा के साथियों संग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर में पैदल तिरंगा मार्च और गांवों में मोटरसाइकिल में युवा मोर्चा के साथियों संग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Abhinesh Pandey August 12, 2025

 

*लोरमी में मातृभूमि के प्रति दिखा प्रेम और एकता का अद्भुत संगम, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने किया तिरंगे झंडे का स्वागत*

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान, छत्तीसगढ़ के घर घर फहराया जा रहा तिरंगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नगर पालिका लोरमी में देशभक्ति के जोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर के युवा साथी, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामा, और चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा लोरमी तिरंगे के रंग में रंग गया। वहीं लोरमी विधानसभा के चारों मंडल के युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों के संग मोटर साइकिल से भव्य तिरंगा यात्रा पर निकला।

विधानसभा के डिंडौरी, गोंडखाम्ही, लोरमी, डिंडोल, विचारपुर, सुकली, नवागांव जैत, पैजननिया, कोतरी, मसनी, मसना, तेलिया पुराण, बटहा से होते हुए सेमरसल तक यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी। गांव-गांव तिरंगे में रंग गया, जगह-जगह झंडे का सम्मान हुआ और हर दिल में देश के प्रति गर्व और आदर की भावना उमड़ पड़ी। सेमरसल में समापन के वक्त बारिश ने भी देशभक्ति के रंग को और गहरा कर दिया। वहीं सेमरसल में भोजली महोत्सव भी शामिल हुआ।

*लोरमी में दिखा मातृभूमि के प्रति प्रेम और एकता का अद्भुत संगम*

लोरमी नगर में देशभक्ति नारों के बीच, स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने जगह-जगह तिरंगे का स्वागत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और एकता का अद्भुत संगम था।

श्री साव ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मोदी जी के आव्हान पर प्रदेश के घरों में तिरंगा फहराया जा रहा है। चारों तरफ हर घर में तिरंगा दिख रहा है। लोरमी में तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्र के प्रति गौरव और समान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल जी, सभी पार्षदगण, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री दिनेश कश्यप जी, श्री लेखराज सिंह ठाकुर जी, श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री विक्रम सिंह जी, श्री विनय साहू जी, श्री धनीराम यादव जी, श्री रामेश्वर बंजारे जी, श्री घनेंद्र राजपूत जी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भाजपा पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous लोकसभा मे खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2025 पर :बृजमोहन अग्रवाल
Next ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने साक्षी, सुयश और आदित्य

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.