Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं-दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं-दीपक बैज

Abhinesh Pandey January 15, 2024

 

*भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है*

 

*राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनहित के लिये मील का पत्थर साबित होगी*

 

*राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पर शंकराचार्य ही सवाल उठा रहे है*

 

*भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव में लाभ लेना चाहती है*

रायपुर/15 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के पश्चात, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हुई जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुये और राहुल गाँधी के अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो आम नागरिक जन मौजूद रहे। मणिपुर के इम्फ़ाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी, 20 मार्च को समापन होगा और ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से हमारे नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा एक नया संदेश जायेगा।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव देश के गरीब, युवा, माता-बहनो को न्याय दिलाने की यात्रा है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और उन सब की भावनाओ सुनेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है, पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफ़ी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यो की जा रही रही है? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है तो इसी दिन ही होना चाहिये। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार के मुद्दे पर, महंगाई के मुद्दे पर, देश की सुरक्षा के मुद्दे पर, बहुत सारे मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है इसलिये राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते है। कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर चुनाव का मुद्दा नहीं आस्था का विषय है। देश की जनता को आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है, इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो राहुल गाँधी के अगुवाई में जनता के हितो के लिये जनता के बीच निकली जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है इसलिये यह यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी।

Post navigation

Previous कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का श्रीमद् भागवत कथा, 18 को निकलेगी शोभायात्रा
Next छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अस्तित्व विहीन हो चुकी हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस को जनता ने नकार दिया – नलीनिश ठोकने

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.