रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा निकाली गई । पूरे मार्ग भर खारून नदीं के तट तक जाते लय नहीं टूटा। करीब 12 से 13 हजार की भीड़,उसमें 7 हजार कांवडिय़े,15डीजे,3 बड़ी झांकियां,कालाहांडी का भोलेनाथ का रौद्र रूप,बनारस की शिव भक्ति,जगह जगह भंडारा प्रसादी से लेकर हर चौक चौराहे पर मंच बनाया गया था जहां कांवडिय़ों पर फूलों की वर्षा की जा रही थी।

हनुमान मंदिर गुढिय़ारी में पंडितों ने पहले पूजा अर्चना करवायी उसके बाद कतारबद्ध जब शिव भक्तों का समूह निकला तो रास्ते पर रूक कर लोग इस कांवड़ यात्रा को देखने ठहर जा रहे थे। हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मार्ग गूंज रहा था। पूरे मार्ग में स्वागत द्वार लगे हुए थे।
एक प्रकार से शिवमय हो गया था रायपुर। महिलाओं और पुरूषों के साथ हर उम्र के लोग इस कांवड़ यात्रा में शामिल थे। महादेव घाट पहुंचकर जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ।
यहां बताना जरूरी होगा कि कुछ दिन पहले पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में भी विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। दोनों का ही रायपुर पश्चिम विधानसभा राजनीतिक कार्य क्षेत्र हैं इसलिए कई लोग सियासी मायने में निकालने में भी लगे हुए थे,लेकिन आस्था और भक्ति पर इस प्रकार का सवाल ठीक नहीं।